एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद पर बीजेपी को मिला कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे का साथ, कहा- ये खतरनाक चलन है

Anil Antony On BBC Documentary: 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर भारत से लेकर ब्रिटेन तक विवाद हो रहा है. इसी क्रम में बीजेपी को कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे का साथ मिला है.

AK Antony Son On BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. इस मामले पर बीजेपी को कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी का समर्थन मिला है. अनिल एंटनी ने कहा है कि भारतीय संस्थानों के मुकाबले ब्रिटिश प्रसारक के विचार को महत्व देने से देश की संप्रभुता प्रभावित होगी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी हाल तक कांग्रेस की केरल इकाई के डिजिटल संचार का जिम्मा संभालते थे. उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब प्रदेश कांग्रेस की अलग-अलग शाखाओं ने घोषणा की है कि वे साल 2002 में हुए गुजरात दंगों पर विवादित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन करेगी. दंगों के वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

क्या कहा अनिल एंटनी ने?

ट्विटर पर अनिल एंटनी ने कहा, "बीजेपी के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी." अनिल एंटनी ने ट्वीट में यह भी कहा, "बीबीसी एक सरकार प्रायोजित चैनल है और भारत के प्रति कथित पूर्वाग्रह का उसका इतिहास रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जैक स्ट्रॉ ने ही ‘इराक युद्ध की योजना’ बनाई थी. साल 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला कर दिया था."

डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता शिहाबुद्दीन करयात ने एक बयान में कहा कि देश में डॉक्यूमेंट्री पर अघोषित प्रतिबंध के मद्देनजर गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला मुख्यालयों में इसका प्रदर्शन किया जाएगा. केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री का लिंक शेयर करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: BBC Documentary On PM: 'सच को बाहर आने की बुरी आदत होती है...' PM पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget