एक्सप्लोरर

BBC Documentary On PM: 'सच को बाहर आने की बुरी आदत होती है...' PM पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी

India- The Modi Question: राहुल गाधी ने ने कहा कि सच्चाई चमकीली होती है. इसे सामने आने की बुरी आदत होती है. इसलिए किसी भी तरह की पाबंदी, दमन और डराने वाले लोग सच्चाई को सामने आने से नहीं रोक सकते.

India: The Modi Question: भारत जोड़ो यात्रा इस समय अपने समापन की ओर जम्मू-कश्मीर में चल रही है. यात्रा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गाधी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (India: The Modi Question) को लेकर सवाल पूछा गया. इसका जवाब देते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बात की.

राहुल गांधी ने कहा, "अगर आपने हमारे शास्त्रों को पढ़ा है, या आपने भगवत गीता या उपनिषदों को पढ़ा है... तो आप देख सकते हैं कि सच्चाई हमेशा सामने आती है. आप उसे कैद नहीं कर सकते हैं... आप मीडिया को दबा सकते हैं... आप संस्थानों को नियंत्रित कर सकते हैं, आप सीबीआई, ईडी और सभी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन सच तो सच होता है."

सच्चाई को सामने आने की बुरी आदत- गांधी 

उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी पर हमले करते हुए आगे कहा, "सच्चाई चमकीली होती है. इसे सामने आने की बुरी आदत होती है. इसलिए किसी भी तरह की पाबंदी, दमन और डराने वाले लोग सच्चाई को सामने आने से नहीं रोक सकते." पिछले हफ्ते, केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को ब्लॉक कर दिया था. इसके तहत ट्विटर ने कई पोस्ट हटा दिए थे. कई विपक्षी नेताओं ने इस कदम को सेंसरशिप करार दिया है. 

आज आएगा डॉक्यूमेंट्री का दूसरा भाग 

बता दें कि पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा कर दिया है. दो भाग वाली डॉक्यूमेंट्री का दूसरा भाग "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" - यूनाइटेड किंगडम में कुछ घंटों में (भारतीय समयानुसार मंगलवार रात 9 बजे) रिलीज होने वाली है. वहीं, सरकार ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे "प्रोपेगेंडा" करार दिया है.

डॉक्यूमेंट्री में गुजरात दंगों का जिक्र कर पीएम मोदी के उस दौरान के कार्यकाल पर सवाल उठाए गए हैं. इन दंगों में करीब 2 हजार लोगों की मौत हुई थी. दावा किया गया है कि इस डॉक्यूमेंट्री में गुजरात दंगों की असल कहानी दिखाई गई है. 

यह भी पढ़ें: Air India Urination Case: DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना, पुरुष यात्री ने किया था महिला के कंबल पर पेशाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget