एक्सप्लोरर

अगले हफ्ते सामान्य रूप से खुले रहेंगे बैंक, 6 दिन की छुट्टी का दावा गलत: सरकार

वित्त मंत्रालय ने कहा, यह साफ किया जाता है कि बैंक खुले रहेंगे और बैंकिंग गतिविधियां सितंबर के पहले सप्ताह में जारी रहेंगी.

नई दिल्ली: सरकार ने अफवाहों को खरिज करते हुए कहा है कि बैंक शाखाएं अगले सप्ताह खुली रहेंगी और इस बारे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर सितंबर 2018 के पहले सप्ताह में बैंक शाखाएं छह दिन बंद रहने की अफवाहें फैलायी जा रही हैं. इससे लोगों में घबराहट फैल रही है.

मंत्रालय ने कहा, यह साफ किया जाता है कि बैंक खुले रहेंगे और बैंकिंग गतिविधियां सितंबर के पहले सप्ताह में जारी रहेंगी. बैंक सिर्फ रविवार (दो सितंबर) और दूसरा शनिवार (आठ सितंबर) को बंद रहेंगे. सोमवार (तीन सितंबर) को राष्ट्रीय अवकाश नहीं है और इस दिन कुछ राज्यों में ही छुट्टी होगी.

मंत्रालय ने कहा कि इन दिनों में भी सभी राज्यों में एटीएम पूरी तरह चालू रहेंगे और ऑनलाइन बैंकिंग लेन-देन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बैंकों को एटीएम में नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. अन्य दिनों में बैंक खुले रहेंगे.

क्या सितंबर के पहले हफ्ते में छह दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानें इस अफवाह का सच

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक जानकारी ने देश में भारी कन्फ्यूजन पैदा कर दिया था. इस वायरल अफवाह ने सितंबर महीने के पहले हफ्ते में बैंकों में छह दिनों की छुट्टियों बताकर लोगों के बीच काफी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी थी. लेकिन इस मामले का सच ये है कि बैंकों में छह दिनों की कोई छुट्टी नहीं होने वाली है.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget