एक्सप्लोरर

जम्मू में मनाया गया बकरीद का त्योहार, वीकेंड लॉकडाउन के कारण नहीं दिखी रंगत

जम्मू में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के चलते इस बार इस त्योहार की रंगत कम पड़ गई है. जम्मू में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए प्रदेश प्रशासन ने जिले में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है.

जम्मू: पूरे देश की तरह जम्मू में भी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन करोना वायरस को हराने के लिए जारी वीकेंड लॉकडाउन के चलते इस बार इस त्योहार का मजा फीका पड़ गया है. जम्मू में जारी लॉकडाउन के चलते ना तो लोग ईद की नमाज अदा कर पाए और ना ही बाजारों में रौनक दिखी.

जम्मू में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए प्रदेश प्रशासन ने जिले में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है. यह लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहता है. इस वीकेंड लॉकडाउन का असर इस बार ईद के त्यौहार पर भी पड़ा है.

लॉकडाउन के चलते ना तो लोग मस्जिदों में नमाज अदा कर पाए और ना ही वह एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दे पाए. लॉकडाउन को लागू करने के लिए जम्मू की सड़कों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी गई है.

वहीं लॉकडाउन के चलते जिले की सारी दुकानें बंद हैं. जिससे लोग ना तो ईद पर खरीदारी कर पाए और ना ही वह एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दे पाए. उधर, जम्मू पुलिस ने ईद और रक्षाबंधन के आगामी त्योहारों के मद्देनजर, जम्मू के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना मानदंडों का पालन करें और महामारी के आगे प्रसार को रोकने में पुलिस की भागीदार बनें.

जम्मू पुलिस के मुताबिक जैसा कि त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, आम जनता को भी समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए. पुलिस ने हिदायत दी है कि लोग अपने घर पर रहकर अपने और अपने परिवार और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.

इसे भी देखें

कोरोना वायरस: झारखंड में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 915 नए मामले आए, तीन और लोगों की मौत

कोरोना वायरस: बिहार में कोरोना के एक दिन में 2,986 मामले आए सामने, कुल संख्या 50 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget