एक्सप्लोरर

'बजा दो बिगुल... बन जाएगा हिंदू राष्ट्र', प्रयागराज में बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने संगम में स्नान किया और उसके बाद माघे मेले में संतों से मुलाका की. यहां के बाद वो स्वामी वायुदेवानांद के शिविर भी जाएंगे.

Dhirendra Shastri Hindu Rashtra Statement: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार विवादों में बने हुए हैं. अब उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर एक और बवाल खड़ा कर दिया है. प्रयागराज में उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'अगर हम सब साथ हों तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा.' उन्होंने ये भी कहा कि अब हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजा दो. आओ जातिवाद को तोड़कर हम सब हिंदू एक हों.

धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश को कायरों, कपटियों और क्रूर लोगों से बड़ा खतरा है. ऐसे लोग धर्म और देश दोनों का नुकसान करते हैं. वहीं, हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर सफाई देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'मैं ना तो राजनेता हूं ना राजनीति करता हूं और ना ही मीडिया में जगह पाने के लिए हिंदू राष्ट्र की बात कर रहा हूं...मैं यहां से सिर्फ और सिर्फ एक ही प्रार्थना कर रहा हूं. यह प्रार्थना हिंदू राष्ट्र के लिए है.'

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने संगम में स्नान किया और उसके बाद माघ मेले में संतों से मुलाकात की. धीरेंद्र शास्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वायुदेवानांद के शिविर भी जाएंगे. इसके बाद, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्यबाड़ा में स्वामी राघवाचार्य के शिविर जाने की भी चर्चा है.

क्यों विवादों में हैं धीरेंद्र शास्त्री?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर की एक अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था. समिति के संयोजक का कहना है धीरेंद्र शास्त्री चमत्कार करने का दावा करते हैं और लोगों में अंधविश्वास फैलाते हैं. इस पूरे मामले में शास्त्री के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कुछ नहीं मिला और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी.

चैंलेज मिला तो सामने धीरेंद्र शास्त्री के गुरु

इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री लगातार अपने बयानों के लिए विवादों में रहे. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं ने उनको चैंलेज तक दे डाला. इसके बाद उनके गुरु रामभद्राचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'मेरा शिष्य बहुत योग्य लड़का है. अच्छा काम कर रहा है. चरित्रवान है. उसकी लोकप्रियता को लोग पचा नहीं पा रहे हैं.'

कई बार कह चुके हिंदू राष्ट्र बनाने की बात

हिंदू राष्ट्र को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने पहली बार बयान नहीं दिया है. धीरेंद्र शास्त्री कई बार मंचों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर चुके हैं. कुछ दिन पहले ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था, 'नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा. आज मैं एक नारा दे रहा हूं, तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा.'

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की अष्टसिद्धि का क्या है सस्पेंस? वीडियो देखकर खुद समझ लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget