एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की अष्टसिद्धि का क्या है सस्पेंस? वीडियो देखकर खुद समझ लें

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उनको लेकर एक नया सस्पेंस बन जाता है. अब बाबा के आधी रात को लगाए गए दरबार ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार पर चर्चा लगातार चल रही है लेकिन बाबा का सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. धीरेंद्र शास्त्री ने अब आधी रात को दरबार लगाकर एक नया सस्पेंस पैदा कर दिया है. ये सवाल उठ रहा है कि आखिर बाबा ने रात में दरबार क्यों लगाया है. कहीं ऐसा तो नहीं कि बाबा को नई सिद्धि मिल गई है. बाबा की अष्टसिद्धि के इसी सस्पेंस को समझने की कोशिश करते हैं.

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जब शहर में सन्नाटा था, उस दौरान बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया. खास बात ये थी कि रात में लगाए गए इस दरबार में लोग अपनी अर्जी लेकर भी धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचे थे और बागेश्वर धाम वाले बाबा इन अर्जियों पर जवाब भी दे रहे थे. यानी कि आधी रात को भी धीरेंद्र शास्त्री का चमत्कार चल रहा था.

इस दौरान सबसे खास वो दृश्य रहा जब बाबा ने भूत प्रेत के कथित रोगियों का इलाज कर रहे थे. भूत प्रेत भगाने के दावों को लेकर बाबा के ऊपर अंधविश्वार फैलाने का आरोप लगता है. वहीं, धीरेंद्र के भक्तों का अटूट भरोसा है कि बाबा के पास ऐसी दिव्य शक्तिया हैं जिनसे वह इन परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं. 

क्या है सिद्धियां

हिंदू धर्म ग्रंथों में सिद्धियों को लेकर बताया गया है. इनमें 8 तरह की सिद्धियों का वर्णन है. जिन संतों के पास 8 तरह की ये सिद्धियां होती हैं उन्हें बहुत ही पहुंचा हुआ माना जाता है. देवरहा बाबा के शिष्य महंत देवदास महाराज ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया, हमारे शास्त्रीय ग्रंथों में विभिन्न सिद्धियों का वर्णन है. कोई भूत-प्रेत की सिद्धि कर लेता है, कोई यक्ष की कोई गंधर्व की. उन्होंने यह भी बताया जिसे जिस तरह के गुरु मिलते हैं, उसी तरह की सिद्धि मिलती है.

कैसे पढ़ सकते हैं मन की बात?

वहीं जब महंत देवदास से धीरेंद्र शास्त्री के बारे में पूछा गया कि क्या वह सिद्धि से लोगों के मन की बात बता पाते हैं, तो उन्होंने कहा कि बिना मिले किसी के बारे में कुछ भी बता देना यह एक प्रकार की सिद्धि भी है और एक विद्या भी है. इसके साथ ही महंत देवदास ने बताया कि यही काम माइंड रीडर भी करते हैं. बहुत सारे माइंड रीडर हैं जो किसी के मन की बात बता देते हैं.

भूत-प्रेतों को लेकर महंत देवदास कहते हैं कि यह एक बीमारी है. भूत बीमारी पर वो कहते हैं कि यह होती है लेकिन ऐसा नहीं कि लाखों लोग को ये हो जाती है. इसके लिए उन्होंने महिलाओं की हिस्टीरिया नाम की बीमारी का जिक्र भी किया.

यह भी पढ़ें - Union Budget 2023: बजट पेश करने के दौरान क्या हुआ ऐसा...संसद में लगे ठहाके, पीएम मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget