एक्सप्लोरर

क्या था वो घोटाला, जिसमें ED ने जब्त कर ली थी बाबा सिद्दीकी की 462 करोड़ की संपत्ति

Baba Siddique Shot Dead: SRA रिडेवलपमेंट का मामला भी बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह हो सकती है, क्योंकि कुछ रोज पहले से इस मामले में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी इसका विरोध कर रहे थे. 

Baba Siddique Shot Dead: एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें तीन गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गोलीबारी बांद्रा के खेरवाड़ी सिग्नल के पास निर्मल नगर में सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर हुई. बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख हस्ती थे और वे तीन बार विधायक रह चुके थे.

जब ईडी से स्कैम के आरोप में जब्त की थी संपत्ति

साल 2018 में ईडी ने बाबा सिद्दीकी की 462 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया था. यह संपत्ति बांद्रा वेस्ट में स्थित थी और इसे धन शोधन निरोधक अधिनियम (PMLA) के तहत जब्त किया गया था. एजेंसी तब यह जांच कर रही थी कि क्या बाबा सिद्दीकी ने 2000 से 2004 तक महाराष्ट्र हाउसिंग और एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के चेयरमैन के रूप में अपनी पद का गलत इस्तेमाल कर पिरामिड डेवेलपर्स को बांद्रा में विकसित हो रहे स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) प्रोजेक्ट में मदद की थी. इस कथित घोटाले की राशि 2,000 करोड़ बताई गयी थी.

कयास लगाए जा रहे हैं कि स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी रिडेवलपमेंट का मामला भी बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह हो सकती है, क्योंकि कुछ रोज पहले से इस मामले में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी इसका विरोध कर रहे थे. 

कब दर्ज हुआ था मामला? 

ईडी ने जांच के दौरान आशंका जताई थी कि जिस कंपनी ने 2000 करोड़ रुपये का स्लम घोटाला किया था वह बाबा सिद्दीकी का ही मुखौटा कंपनी था. यह अपराध मुंबई पुलिस ने मार्च 2014 में दर्ज किया था. 2012 में एक निवासी अब्दुल सलाम की ओर से दायर शिकायत के आधार पर, मुंबई पुलिस ने एसआरए परियोजना में घरों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के लिए सिद्दीकी और 150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 

ये भी पढ़ें:

Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, सलमान खान और संजय दत्त पहुंचे लीलावती अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget