एक्सप्लोरर

Baba Siddique Murder Case: यूपी और हरियाणा के शूटर्स को क्यों दी गई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या की सुपारी? हुआ बड़ा खुलासा

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में गिरफ्तार एक आरोपी ने बताया कि पहले उसे यह काम दिया गया था, लेकिन उसने 1 करोड़ रुपये मांगे थे, जिसके बाद सुपारी यूपी और हरियाणा के शूटरों को दी गई.

Baba Siddique Murder Case Latest News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी ने खुलासा किया है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शूटरों को ही इस हत्या का ठेका क्यों दिया गया था. मुंबई पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए पांच बदमाशों में से एक महाराष्ट्र का है.

इस आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर से इस काम को करने के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि महाराष्ट्र का होने के कारण उसे सिद्दीकी के कद और प्रभाव का अच्छा अंदाजा था, जो सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कई बॉलीवुड सितारों के करीबी थे.

सुपारी की कीमत मांगी थी 1 करोड़!

आरोपी ने खुलासा किया कि इसे ध्यान में रखते हुए ही उसने लोनकर से 1 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन हमारे बीच सौदा नहीं हो सका. इसके बाद लोनकर ने यूपी और हरियाणा के बदमाशों से इस काम के लिए संपर्क किया.

लोनकर जानता था कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शूटर महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की छवि के बारे में नहीं जानते होंगे और इसलिए उन्होंने कम रकम पर हत्या करने पर सहमति जताई. यही वजह है कि लोनकर ने आखिरकार हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को हत्या का ठेका दे दिया.

12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

तीन बार विधायक रह चुके सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शिवकुमार गौतम के अलावा बाकी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या अब नौ हो गई है, जबकि तीन प्रमुख लोग फरार हैं.

जांच के दौरान एक आरोपी के फोन से सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान की तस्वीर भी बरामद हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि वह भी बदमाशों की हिट लिस्ट में थे. जांच में यह भी पता चला है कि बिश्नोई गिरोह के संचालक शूटरों से संवाद करने के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल करते थे.

ये भी पढ़ें

Pannun Assassination Plot: पन्नू मामले में विकास यादव को 'वांटेड' बनाकर अमेरिका ने चीन और रूस को दिया ये सख्त मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget