एक्सप्लोरर

'OBC नहीं, ओवैसी को लेकर कही थी बात', वायरल वीडियो पर छिड़ा विवाद तो बाबा रामदेव ने दी सफाई

Baba Ramdev on Viral Video: कांग्रेस नेता ने बाबा रामदेव का वायरल वीडियो शेयर कर उनपर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाया. इस वीडियो के बाद एक्स पर पतंजलि के बायकॉट की ट्रेंड चला था.

Baba Ramdev News: योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने एक वायरल बयान को लेकर कहा कि उन्होंने ओबीसी को लेकर नहीं, बल्कि असदुद्दीन औवैसी पर टिप्पणी की थी. सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने ओबीसी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद एक्स (पहले ट्विटर) पर पतंजलि के बहिष्कार का ट्रेंड चलने लगा. अब पीटीआई से बात करते हुए बाबा रामदेव ने सफाई दी.

ओबीसी पर नहीं दिया बयान- बाबा रामदेव

इस विवाद से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, "हमने कई बयान नहीं दिया. औवैसी की, उनके पूर्वजों की हमेशा से देश विरोधी सोच रही है. उसको हमें गंभीरता से नहीं लेना है. ओबीसी को लेकर हमने कभी उल्टा नहीं बोला. ओबीसी पर कभी कोई बयान नहीं दिया."

रामदेव बाबा का जो वीडियो वायरल हुआ उसमें बाबा रामदेव कह रहे थे कि वह ब्राह्मण हैं. एक टीवी चैनल के वायरल क्लिप में उन्होंने कहा था, "मैं अग्निहोत्री ब्राह्मण हूं. लोग कहते हैं कि बाबाजी ओबीसी हैं... मैं वेदी ब्राह्मण, द्विवेदी ब्राह्मण, त्रिवेदी ब्राह्मण, चतुर्वेदी ब्राह्मण हूं, मैंने चार वेद पढ़े हैं."

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने बाबा रामदेव के खिलाफ कई कमेंट किए. कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर विनय कुमार दोकानिया ने उस वीडियो को पोस्ट कर बाबा रामदेव पर निशाना साधा है. एबीपी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्ट नहीं करता है.

उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "रामदेव पहले ओबीसी का अपमान करते हैं और फिर चालाकी से ओवैसी पर अपने बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं. इस वर्डप्ले में उनकी ओबीसी विरोधी टिप्पणी छुपी नहीं."

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चारों शंकराचार्य के न जाने की बात झूठी, कुछ शंकराचार्य जाएंगे अयोध्या', बोले बाबा रामदेव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget