एक्सप्लोरर

Exclusive: बाबा रामदेव ने माना देश में है आर्थिक संकट, कहा- चुनौतियों से निपटने में मोदी सरकार सक्षम

योग गुरु बाबा रामदेव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि यह जरूर है कि देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है लेकिन मोदी सरकार इससे निपटने में सक्षम है.

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि यह सच है कि देश में आर्थिक संकट है और पूरी दुनिया इसका सामना कर रहा है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में जरूरी है कि देश में राजनीतिक स्थिरता हो और लोग प्रदेशों में भी मजबूत सरकार के लिए वोट करें. रामदेव पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के मालिक भी हैं. उन्होंने कहा-

''सच में आर्थिक चुनौतियां, संकट हैं. ऐसे में और ज्यादा जरूरी है कि राजनीति स्थिरता हो. ऐसे लोग जो देश के बारे में सोचने वाले हों, उन्हें सत्ता मिले. जिन्होंने बड़े-बड़े घोटाले किए हों, देश को तबाह किए हों उन्हें सत्ता नहीं मिले. पिछले पांच साल में एक बड़े घोटाले सामने नहीं आए. पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी है, ऐसे में भारत पर ज्यादा संकट नहीं आए इसके लिए ताकतवर लोगों की जरूरत है, वो ताकत मोदी सरकार में दिखती है.''

बता दें कि कई सेक्टर में गिरावट देखी गई है. हाल ही में आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक ने भी भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया था. विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर छह प्रतिशत कर दिया है. वित्त वर्ष 2018-19 में वृद्धि दर 6.9 फीसदी रही थी. वहीं आईएमएफ ने 2019 के लिए भारत का आर्थिक वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया था.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में रामदेव ने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन की भी जमकर आलोचना की. रामदेव ने राजीव धवन द्वारा हिंदू महासभा के वकील की तरफ से दी गई नक्शे की कॉपी को फाड़ने को लेकर उनकी आलोचना की है. बाबा रामदेव ने कहा, '' अब वक्त आ गया है जब सभी पक्षकारों को सद्भावनापूर्वक अपना समर्थन देना चाहिए. न कि राजीव धवन की तरह गंदी हरकते करना चाहिए. भगवान राम की चित्र फाड़ देना और तथ्यों को और राम को नकार देना एक घटिया मानसिकता है. एक सभ्य व्यक्ति का यह आचरण नहीं होना चाहिए. इसकी निंदा होनी चाहिए.''

घटती विकास दर पर सीतारमण ने कहा- अर्थव्यवस्था अब भी सबसे तेजी से बढ़ कर रही है, IMF प्रमुख ने भी दिया बयान

Ayodhya Case: मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धनव पर भड़के बाबा रामदेव, कहा- गंदी हरकत की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Election 2026 Voting Live: बंगाल-तमिलनाडु और असम में उपचुनाव, वोटिंग शुरू, हुमायूं कबीर ने किया मतदान
LIVE: बंगाल-तमिलनाडु और असम में उपचुनाव, वोटिंग शुरू, हुमायूं कबीर ने किया मतदान
'पहले अपना नेम टैग लगाओ...', दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी पर दीपके का तंज
'पहले अपना नेम टैग लगाओ...', दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी पर दीपके का तंज
Explained: नाइजीरिया के वो दर्दनाक विमान हादसे जिनमें गई 200 लोगों तक की जान, 5 सबसे बड़े क्रैश
Explained: नाइजीरिया के वो दर्दनाक विमान हादसे जिनमें गई 200 लोगों तक की जान, 5 सबसे बड़े क्रैश
बात करने के लिए बुलाया, कर लिया गिरफ्तार, नर्सें बोलीं- थलापति विजय ने दिया धोखा
बात करने के लिए बुलाया, कर लिया गिरफ्तार, नर्सें बोलीं- थलापति विजय ने दिया धोखा

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उन्हें पहले से पता था, क्यों उड़ाने दिया विमान? फ्लाई दुबई को लेकर जेडी वेंस का बड़ा दावा
'उन्हें पहले से पता था, क्यों उड़ाने दिया विमान?' फ्लाईदुबई को लेकर जेडी वेंस का बड़ा दावा
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
Embed widget