टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का जलवा अलग ही लेवल पर चल रहा है. ये वही टिर्री है जो कभी गांवों में हल बांधकर खेत जोतती नजर आती है, तो कभी कोई बंदा इसमें पोर्टेबल एटीएम मशीन फिट करके इसे 'मोबाइल एटीएम' बना देता है.

भारत में 'देसी जुगाड़' का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन इस बार भारतीय जुगाड़ू दिमाग ने जो कर दिखाया है, उसे देखकर एलन मस्क भी अपने रॉकेट छोड़कर सिर पकड़ लेंगे. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अदना सा ई-रिक्शा एक भारी-भरकम बंद पड़े ट्रक को रस्सी से बांधकर टो करता हुआ सड़क पर मटकते हुए जा रहा है. जी हां, जिस टिर्री में 4 सवारी बैठ जाएं तो वो हांपने लगती है, आज वही टिर्री दादागिरी दिखाते हुए कई टन वजनी ट्रक को नचा रही है. टिर्री का यह अतरंगी रूप देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है.
"कभी खेत जोता, तो कभी बनी एटीएम..."
हिंदुस्तान की सड़कों पर टिर्री का जलवा अलग ही लेवल पर चल रहा है. ये वही टिर्री है जो कभी गांवों में हल बांधकर खेत जोतती नजर आती है, तो कभी कोई बंदा इसमें पोर्टेबल एटीएम मशीन फिट करके इसे 'मोबाइल एटीएम' बना देता है. दुकान से लेकर बारात तक ढोने वाली टिर्री ने अब हेवी ड्यूटी टो-ट्रक का रोल भी अपने नाम कर लिया है. वायरल तस्वीर और वीडियो में साफ दिख रहा है कि लाल रंग की इस टिर्री के पीछे एक मजबूत पीली रस्सी से भारी-भरकम ट्रक बंधा हुआ है और चालक बड़े टशन में एक्सीलेटर घुमाकर ट्रक को खींच रहा है.
View this post on Instagram
'एलन मस्क की साइबरट्रक भी इसके आगे फेल है' यूजर्स ने लिए जमकर मजे
जैसे ही टिर्री के इस बाहुबली अवतार का वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर कमेंट्स का तूफान आ गया. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार चुटकुले बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "भाइयों और बहनों, भारत ने बना लिया है दुनिया का सबसे सस्ता टो-ट्रक... अब क्रेन वालों की दुकानें बंद." वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, "जब टिर्री में 200 ग्राम बैटरी और 100% एटीट्यूड भरा हो, तो वो आयशर क्या, बुलडोजर भी खींच लाए!" एक और यूजर ने लिखा, "टिर्री के अंदर का बाहुबली जाग गया है, एलन मस्क को अब टेस्ला बंद करके टिर्री का शोरूम खोल लेना चाहिए."
यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा
टिर्री का पावर देख क्रेन वाले डिप्रेशन में
सड़क से गुजर रहे बाकी गाड़ियों वाले भी यह अनोखा नजारा देखकर हैरान रह गए. लोगों का कहना है कि भारत में अगर किसी चीज का नोबेल प्राइज मिलना चाहिए, तो वो टिर्री और उसके ड्राइवर के कॉन्फिडेंस को मिलना चाहिए. जिस तरह से टिर्री ने भारी-भरकम ट्रक को अपने पीछे बांधकर खींचा है, उसने यह साबित कर दिया है कि साइज से कुछ नहीं होता, नीयत बड़ी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल





















