एक्सप्लोरर

उन्हें पहले से पता था, क्यों उड़ाने दिया विमान? फ्लाई दुबई को लेकर जेडी वेंस का बड़ा दावा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को भेजे जाने की इजाजत पर सवाल उठाए हैं.

फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सवाल उठाए हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब सवाल उठा रहे हैं कि उन्हें एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में वापस जाने की इजाजत कैसे दी गई. जब उन्हें पहले ही संभावित समस्या के तौर फ्लैग किया जा चुका था. हमाम अल-हम्मामी ने कैप्टन माछर पर हमला किया है.

वेंस की यह टिप्पणी उन रिपोर्ट्स के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि ओमान के अधिकारियों ने पहले ही अल-हम्मामी के व्यवहार को लेकर चिंता जताई थी और उन्हें उड़ान भरने की ड्यूटी से हटा दिया था. इसके बावजूद, बाद में फ्लाईदुबई ने उन्हें नौकरी पर रखा और दुबई-तेल अवीव रूट समेत पैसेंजर उड़ानों के लिए तैनात किया.

उसे उड़ान नहीं भरनी चाहिए थी
वेंस ने सोमवार को अलास्का रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, "उस कहानी की दिलचस्प बात यह है कि हमें पता था कि वो व्यक्ति समस्या पैदा कर सकता है. मेरा मतलब अमेरिकी इंटेलिजेंस से नहीं है लेकिन अगर आप इतिहास देखें, तो उस व्यक्ति को एयरलाइन में उड़ान नहीं भरनी चाहिए थी."

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, ओमान के अधिकारियों ने पहले उस 29 वर्षीय व्यक्ति की ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की थी और पाया था कि कट्टरपंथी विचारधारा में उसकी रुचि के कारण ओमान एयर में उसके उड़ान भरने की योग्यता पर सवाल उठते थे, जहां वह काम करता था. अखबार ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि इसके बाद अल-हम्ममी को उड़ान भरने से रोक दिया गया और उसे डेस्क जॉब पर भेजने से पहले एक 'डी-रेडिकलाइज़ेशन' (कट्टरपंथ से दूर करने वाले) कार्यक्रम से गुजरना पड़ा.

लेकिन जब वह दूसरी एयरलाइन में गए, तो जाहिर है कि ये चिंताएं उनके साथ नहीं गईं. इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने WSJ को बताया कि ओमान ने अल-हम्मामी के बारे में अपनी चिंताएं दूसरी अथॉरिटीज या एयरलाइंस के साथ शेयर नहीं कीं. जब इस साल फरवरी में फ्लाईदुबई ने उन्हें नौकरी पर रखा, तो एयरलाइन ने उनके पिछले काम के रिकॉर्ड की जांच करने के लिए ओमान से संपर्क नहीं किया.

वेंस ने एविएशन सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताएं जताईं
वेंस ने कहा कि इस घटना के बाद अमेरिकी प्रशासन अपनी एविएशन सिक्योरिटी प्रक्रियाओं की बारीकी से जांच कर रहा है, खासकर इस बात की कि अधिकारी कैसे तय करते हैं कि कोई व्यक्ति यात्री विमान उड़ाने के लिए योग्य है या नहीं. उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से अमेरिका में अपनी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जो लोग स्पष्ट रूप से उड़ान के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं, वे विमान न उड़ाएं."

अमेरिका में विदेशी पायलटों के काम करने के बारे में पूछे जाने पर, वेंस ने कहा कि अधिकारियों को देश में आने वाले लोगों पर बारीकी से नजर रखने और यह आकलन करने की जरूरत है कि क्या वे सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. उन्होंने 11 सितंबर के हमलों का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिका ने पहले ऐसे लोगों को देश में आने दिया था, "जिन्हें यहां नहीं होना चाहिए था और निश्चित रूप से उन्हें विमान नहीं उड़ाना चाहिए था."

ये भी पढ़ें: नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget