एक्सप्लोरर

अजान के दौरान भाषण रोकने के लिए आजम खान ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

उन्होंने कहा कि एक वक्त था मोदी जी ने टोपी पहनने से मना कर दिया था. लेकिन आज उन्हीं नरेंद्र मोदी ने अजान की आवाज सुनी और उनके दिल में खुदा का ऐसा खौफ पैदा हुआ कि उन्होंने भाषण रोक दिया.

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर में चुनावी जीत के बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान जब प्रधानमंत्री को अजान की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने अपना भाषण रोक दिया और अजान खत्म होने का इंतजार किया. प्रधानमंत्री के इस कदम के लिए उनके समर्थक ही नहीं विरोधी भी तारीफ कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने अजान के लिए भाषण रोकने पर प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि एक वक्त था मोदी जी ने टोपी पहनने से मना कर दिया था. लेकिन आज उन्हीं नरेंद्र मोदी ने अजान की आवाज सुनी और उनके दिल में खुदा का ऐसा खौफ पैदा हुआ कि उन्होंने भाषण रोक दिया.

प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता कि कुरान में कितनी बार लिखा है कि इल्म हासिल करो यानी पढ़ाई करो. प्रधानमंत्री ने हाल ही में नंबर बताते हुए कहा था कि कुरान में इतनी बार कहा गया है कि पढ़ो. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मैं मुसलमानों के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में साइंस देखना चाहता हूं. यही बात तो सर सैय्यद ने कहा थी. फर्क सिर्फ इतना है कि सर सैय्यद की दाढ़ी बड़ी थी और प्रधानमंत्री की छोटी है.''

त्रिपुरा चुनाव पर क्या बोले आजम खान? त्रिपुरा चुनाव नतीजों पर आजम खान ने कहा, ''ये बहुत छोटा राज्य है, 25 सालों से कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार थी. उनकी अपनी नीतियां हैं जो किसी ऐसे देश में संभव नहीं हैं जहां धर्म वाले लोग रहते हों. बीजेपी को इसी का फायदा पहुंचा. पूरे वोट का सिर्फ 25 प्रतिशत ही बीजेपी को मिला है. आप इसे लोकतंत्र और बीजेपी की जीत मान सकते हैं लेकिन मैं नहीं मान सकता.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget