एक्सप्लोरर

Shri Ram Mandir: अयोध्या में प्रसाद के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट और मुख्य पुजारी के बीच छिड़ी 'महाभारत', जानें क्या है विवाद

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रसाद बांटने की नई व्यवस्था शुरू की है. ट्रस्ट के पदाधिकारियों को राम मंदिर से कुछ दूरी पर भक्तों को प्रसाद बांटने का काम सौंपा गया है. मुख्य पुजारी इसी से नाराज हैं.

Ayodhya Ram Mandir Prasaad Controversy: अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित राम लला के मंदिर में व्यवस्था को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. इसकी वजह से मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आमने-सामने आ गए हैं.

दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से गर्भगृह में पुजारियों को राम मंदिर में पूजा के लिए आने वाले भक्तों के बीच प्रसाद बांटने पर रोक लगा दी गई है. कुछ दिन पहले, मंदिर ट्रस्ट ने गर्भगृह से प्रसाद के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया था. बता दें कि यह प्रथा 25 जनवरी 1986 से चली आ रही थी. सत्येंद्र दास ने इस फैसले का विरोध जताया है.   

पुजारियों की जगह ट्रस्ट के लोग बांट रहे प्रसाद

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रस्ट ने प्रसाद बांटने की नई व्यवस्था शुरू की और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को राम मंदिर से कुछ दूरी पर भक्तों को प्रसाद बांटने का काम सौंपा गया है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस नई व्यवस्था से नाराज होकर सवाल किया कि क्या मंदिर में पुजारियों के बजाय ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा भक्तों को प्रसाद देना सही है. दास ने कहा, 'मैं यह समझने में असमर्थ हूं कि ट्रस्ट में कितने लोग हैं और आदेश जारी करने के लिए कौन जिम्मेदार है. जो कोई भी कहीं से आता है, वह ट्रस्टी बन जाता है.'

ट्रस्ट का कहना, व्यवस्था ठीक करने के लिए यह इंतजाम 

वहीं, राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा, ‘हमने व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह प्रबंध किया है क्योंकि जब मंदिर से प्रसाद वितरित किया जाता था, तो भक्तों की सुगम आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती थी, इसलिए भक्तों के सुचारू आवागमन के लिए हमने मंदिर से कुछ दूरी पर एक ‘स्टॉल’ की व्यवस्था की है जहां से हम प्रसाद वितरित कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था प्रसाद को लेकर भीड़ से बचने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर शुरू की गई है.

ये भी पढ़ें

S Jaishankar Russia Visit: रूस दौरे पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर- 'यह लड़ाई का दौर नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget