एक्सप्लोरर

'सदियों के त्याग, तपस्या के कारण...', रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर PM मोदी-अमित शाह का खास संदेश

Ramlala Pran First Anniversary: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे.

Ramlala Pran First Anniversary: अयोध्या में शनिवार (11 जनवरी 2025) को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर बधाई दी. वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई. दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती के बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा.         

पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर दी बधाई

इस अवसर पर रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा.’’  

'राम मंदिर देशवासियों की आस्था का प्रतीक बना रहेगा'

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की सभी रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है. 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, बीते साल पीएम मोदी ने अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया."

गृह मंत्री ने कहा, "यह भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा. राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का स्मरण कर उनका आभार व्यक्त करता हूं. मोदी सरकार सांस्कृतिक विरासतों के पुनरोत्थान की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी."

समारोह में आम लोग होंगे शामिल

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस समारोह में आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे.  साथ ही, करीब 110 आमंत्रित वीआईपी भी इसमें शामिल होंगे. 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या मंदिर में नए रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.

ये भी पढ़ें :  असम में HMPV वायरस का केस मिलने से हड़कंप, 10 महीने का बच्चा संक्रमित; जानें देश में कितने केस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget