एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में मंदिर बना रहे मजदूरों ने पहली बार कही दिल की बात, जानिए यहां क्यों किन्नर दे रहे राम को 'गाली'

Ram Mandir: राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में करीब 4000 संतों व 2000 से अधिक अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. इसमें आध्यात्मिक गुरुओं, बड़े मंदिरों के मुख्य पुजारी भी शामिल हैं.

Ram Mandir In Ayodhya: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस समारोह के लिए तैयारियां आखिरी चरण में हैं. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे यहां काम कर रहे मजदूर जोश और उत्साह के साथ काम को और तेजी से निपटाते जा रहे हैं. यहां काम कर रहे मजूदर इसे अपना सौभाग्य मान रहे हैं.

वहीं, दूसरी तरफ यहां किन्नरों में भी अलग ही उत्साह नजर आ रहा है. वह कई सौ साल से चली आ रही परंपरा को निभा रही हैं. भगवान राम को गाली देते हुए रोज वह गाना गाती हैं. अब उन्हें बस इंतजार है उस पल का जब रामलला विराजमान होंगे. वह कहती हैं कि यह देखकर वह धन्य हो जाएंगी.

'कभी नहीं सोचा था, यहां काम करने का मौका मिलेगा'

मंदिर के लिए काम कर रहे गोरखपुर के पंकज कुमार पासवान ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, “जो हो रहा है अच्छा हो रहा है. यहां विश्व का सबसे भव्य मंदिर होगा. यह हमारी सात पीढ़ियों के अच्छे कर्म हैं जो हम यहां काम करने को आए हैं, नहीं तो हमने कभी नहीं सोचा था कि यह मौका मिलेगा.”

‘रुपयों के लिए नहीं, प्रभु की सेवा के लिए कर रहे काम’

सुल्तानपुर के एक मजदूर ने बताया कि “बड़े सौभाग्य वाले लोगों को ही यहां दर्शन का मौका मिलेगा. हम खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं कि यहां दो साल से भगवान की सेवा में लगे हुए हैं और हमें यहां काम करने का मौका मिला है.” अधिकतर मजदूरों ने बताया कि “वे यहां रुपयों के लिए काम नहीं कर रहे हैं. वे बस प्रभु राम की सेवा के लिए यहां हैं. पैसा तो बहुत मिलेगा, लेकिन जो सम्मान यहां मिलेगा वो कहीं नहीं मिलेगा.”

'घरवालों को भी लगता है अच्छा'

मजदूरों के एक और समूह ने बताया कि “हम दो साल से यहां काम कर रहे हैं. बहुत अच्छा लगता है कि भगवान के लिए काम करने का मौका मिला. घर वालों को भी अच्छा लगता है कि हम इस मंदिर के लिए काम कर रहे हैं. हम लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रभु राम के मंदिर निर्माण में हमारा हाथ होगा.”

कनक भवन में किन्नरों ने बढ़ाई रौनक

मंदिर निर्माण के बीच यहां के कनक भवन में अलग ही नजारा नजर आता है. यहां किन्नरें भगवान राम को गाली देने की वर्षों पुरानी परंपरा को निभा रही हैं. किन्नर शिवानी कहती हैं, “रामजी हमारे जीजा जी लगते हैं, हम लोग मिथिला से हैं. इसलिए हमारी परंपरा है कि हम उन्हें गाली देते हैं.” चंद्रकला नाम की किन्नर ने भावुक होते हुए बताया, “उनके चरणों में सेवा करके, उनको रिझा के जीवन यापन कर रहे हैं. मंदिर बनने के बाद हम सखियों का भाग्य खुल जाएगा. हम तो यही चाहते हैं कि ठाकुर जी जल्दी विराजमान हो जाएं.”

ये भी पढ़ें

Hardeep Singh Nijjar Killing: निज्जर की हत्या पर होगा 'दूध का दूध, पानी का पानी'! कनाडा में ही छिपे हैं खालिस्तानी आतंकी के हत्यारे, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget