एक्सप्लोरर

Hardeep Singh Nijjar Killing: निज्जर की हत्या पर होगा 'दूध का दूध, पानी का पानी'! कनाडा में ही छिपे हैं खालिस्तानी आतंकी के हत्यारे, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच काफी विवाद पैदा हुआ है. एक-दूसरे के राजनयिकों तक को जाने को कह दिया गया था.

Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. निज्जर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी कनाडा में ही है. कनाडा के 'द ग्लोब एंड मेल' ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन दो लोगों को लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने ही खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या की, वे कनाडा छोड़कर नहीं गए हैं. उन्हें अधिकारियों के जरिए जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है. 

दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने सितंबर में भारत पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि भारतीय एजेंट्स के जरिए निज्जर की हत्या की गई है, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था. भारत का कहना था कि ट्रूडो का बयान राजनीति से प्रेरित है. हरदीप सिंह निज्जर की इस साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे शहर के एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

गिरफ्तारी के बाद होगा दूध का दूध, पानी का पानी

'द ग्लोब एंड मेल' ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि दो संदिग्ध महीनों से पुलिस सर्विलांस पर थे. उन्हें जल्द ही रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के जरिए गिरफ्तार कर लिया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि जब दोनों संदिग्धों के खिलाफ आरोप लगाए जाएंगे, तो पुलिस कथित हत्यारों की संलिप्तता और भारत सरकार के इस मामले में हाथ होने को लेकर जानकारी देगी. 

इन दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के साथ ही 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा. कनाडा ने जिस तरह से निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाकर संबंध बिगाड़े. उसके बाद इन दोनों संदिग्धों से उम्मीद की जा रही है कि जब इनसे पूछताछ की जाएगी, तो ये दुनिया को बताएंगे कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ नहीं था. ऐसा होने पर कनाडा दुनिया के सामने बुरी तरह बेनकाब होने वाला है. 

खालिस्तानियों के लिए पनाहगाह बना कनाडा

भारत लगातार कहता आ रहा है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है. सिर्फ खालिस्तानी आतंकी ही नहीं, बल्कि गैंगस्टर्स भी कनाडा में जाकर छिपने लगे हैं. खालिस्तानी आतंकियों ने कनाडा से बैठे-बैठे भारत के खिलाफ जहरीली बयानबाजी की है. हालांकि, इन सबके बाद भी कनाडा की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. भारत ने यहां तक कहा है कि वह निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग करने के लिए भी तैयार है. 

यह भी पढ़ें: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में अमेरिका ने कनाडा को बिना जांच किए रिपोर्ट क्यों दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget