एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नजर, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, 11 हजार जवान तैनात

Ayodhya Security Arrangements: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या में एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. यह तकनीक पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगी.

Ram Mandir Pran Pratishtha Security: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज है. जितना भव्य यह कार्यक्रम होने जा रहा है उतनी ही कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले इस समारोह में करीब 8000 VIP अतिथियों की उपस्थिति होगी इसलिए सुरक्षा के लिए आसमान से लेकर जमीन तक निगरानी की व्यवस्था की गई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार अयोध्या की सुरक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि एएआई की मदद ली जाएगी. करीब 11000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी जिसमें राज्य पुलिस के साथ सेंट्रल फोर्स के जवान भी तैनात हैं.

ऑटोमैटिकली डिटेक्ट करेगी AI टेक्नोलॉजी, भेजेगा अलर्ट
पुलिस के मुताबिक, एआई को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर टेस्ट किया जा रहा है. यह तकनीक इस तरह से डेवलप की गई है कि मंदिर परिसर के अंदर हर एक गतिविधि को डिटेक्ट किया जा सकेगा. अगर कोई बार-बार आता है तो तुरंत उसकी गतिविधियों के बारे में सुरक्षा बलों को अलर्ट किया जाएगा. वहीं, 8000 सिविल वॉलिंटियर्स की भी तैनाती होगी जो सुरक्षा में तैनात रहने वाले राज्य और केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों के साथ कॉऑर्डिनेशन में चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे.

ड्रोन और 10 हजार CCTV कैमरे इंस्टॉल
आसमान में ड्रोन से सिक्योरिटी मॉनिटरिंग होगी, साथ ही 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखने में मददगार बनेंगे. एक तरह से कहा जाए तो प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या नगरी अभेद किले में तब्दील हो गई है. चूंकि, प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ है और वहां मंदिर निर्माण के लिए 500 से अधिक सालों तक इंतजार किया गया है. ऐसे में राम भक्त इस लम्हे को साक्षात देखना चाहते हैं. सूत्रों की मानें तो लाखों लोग अयोध्या पहुंच चुके हैं. हालांकि, वे मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन रामनगरी में मौजूद हैं. ऐसे में अयोध्या की आसमान में ड्रोन से निगरानी हो रही है और मंदिर परिसर और उससे जुड़े स्थानों पर सुरक्षा के लिए 10 हजार सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं और लोगों के घरों और दुकानों के कैमरे भी सिक्योरिटी मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़े गए हैं.

7 लेयर सुरक्षा घेरा तैयार 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की अचूक सुरक्षा के लिए केंद्र और यूपी सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने साथ मिलकर 7 लेयर की सुरक्षा घेरा तैयार किया है. पहले घेरे में SPG के कमांडो होंगे जिनके हाथ में अत्याधुनिक हथियार होंगे. दूसरे घेरे में NSG के जवान होंगे. तीसरे घेरे में IPS अधिकारी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. चौथे घेरे का जिम्मा CRPF के जवानों पर होगा. पांचवें घेरे में यूपी एटीएस के कमांडो होंगे जो किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में एक्शन लेने के लिए तैयार होंगे. छठे घेरे में आईबी और सातवें घेरे में स्थानीय पुलिस के जवानों की फौज खड़ी होगी. किसी भी आसमानी हमले से निपटने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाए गए हैं.

किस फोर्स के कितने जवान
राम मंदिर की सुरक्षा में CRPF की 6 कंपनी, PAC की 3 कंपनी, SSF की 9 कंपनी और ATS और STF की एक-एक यूनिट चौबीसों घंटे तैनात रहेंगी. इसके साथ ही 300 पुलिसकर्मी, 47 फायर सर्विस, 40 रेडियो पुलिस के जवान, 37 लोकल इंटेलिजेंस, 2 बम डिटेक्शन स्कवॉड की टीम और 2 एंटी सबोटाज स्क्वॉड  की टीम तैनात की गई हैं. पीएम के सुरक्षा घेरे में तीन DIG , 17 SP, 40 ASP, 82 DSP, 90 इंस्पेक्टर के साथ 1000 से ज्यादा कॉन्स्टेबल और 4 कंपनी पीएसी तैनात रहेंगी. दूर-दूर तक निगरानी रखने और किसी भी लॉन्ग रेंज अटैक को काउंटर करने के लिए स्नाइपर की भी तैनाती की गई है. 

कौन-कौन से अतिथि होंगे शामिल?
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के विभिन्न दिग्गज लोग शामिल होंगे. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे. इसके अलावा बड़ी संख्या में देश-विदेश की हस्तियां भी प्रभु श्रीराम की नगरी में इस भव्य आयोजन के लिए पहुंचेंगी.

ये भी पढ़ें:PM Modi Ramayan Connection Visit: पंचवटी के बाद रामेश्वरम में पीएम मोदी ने की पूजा, जहां से बनाया गया 'रामसेतु', उसी जगह का किया दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget