एक्सप्लोरर

PM Modi Ramayan Connection Visit: पंचवटी के बाद रामेश्वरम में पीएम मोदी ने की पूजा, जहां से बनाया गया 'रामसेतु', उसी जगह का किया दौरा

PM Modi Temple Visit Ramayan Connection: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारत के कई मंदिरों का दौरा किया है जिनका रामायण में जिक्र है.

PM Modi Ramayan Circuit Visit: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. यहां पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. उसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण तीर्थों का दर्शन और पूजा अर्चना की है.

आज रविवार (21 जनवरी) को पीएम मोदी का तमिलनाडु में दौरे का तीसरा दिन है. यहां उन्होंने सुबह-सुबह भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की है. मंदिर परिसर के भीतर 22 तीर्थों में पीएम ने डुबकी लगाई है.  इसके बाद दो और जगहों पर PM मोदी जाएंगे जिनका रामायण से सीधा संबंध है.

जहां मिले थे विभीषण से राम वहां जाएंगे पीएम मोदी
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के धनुषकोडी स्थित अरिचल मुनाई पॉइंट जाएंगे. कहा जाता है कि ये वही जगह है, जहां से राम सेतु का निर्माण शुरू हुआ था. इसके बाद प्रधानमंत्री श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर भी जाएंगे. इसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर भगवान राम पर पहली बार विभीषण से मिले थे. इससे पहले भी प्रधानमंत्री अपने दक्षिण भारत के दौरे पर रामायण काल से जुड़े महत्वपूर्ण जगहों के दर्शन कर चुके हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या में वापसी होगी जहां सोमवार को बहु प्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है.

रामायण से जुड़े तीर्थों का दर्शन कर रहे हैं पीएम मोदी

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री के हालिया मंदिरों के दर्शन पर नजर डालें तो एक खास रामायण कनेक्शन नजर आता है. महाराष्ट्र के पंचवटी से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक प्रधानमंत्री के हालिया चार राज्यों के दौरे पर गौर करें तो रामायण काल से जुड़ी प्रमुख घटनाओं की झलक देखने को मिलेगी. प्राण प्रतिष्ठा के लिए सप्ताह व्यापी अनुष्ठान के पहले दिन महाराष्ट्र के पंचवटी में स्थित कलाराम मंदिर गए थे. वनवास काल में यही वो जगह थी, जहां पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने अपना अधिकांश समय बिताया था. यहीं से रावण ने माता सीता का हरण किया था. 

जटायु ने जहां किया था रावण से युद्ध वहां भी गए
पंचवटी के बाद प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण की ओर आगे बढ़ते हुए 16 जनवरी को आंध्र प्रदेश के लेपाक्षि में स्थित वीरभद्र मंदिर गए. लेपाक्षि का रामायण से खास संबंध है. दरअसल जब रावण माता सीता का अपहरण कर के लए जा रहा था तब गिद्ध राज जटायु की उन पर नजर पड़ी. इसी जगह पर माता-पिता को बचाने के लिए जटायु ने रावण से युद्ध किया था. रामायण में इस बात का जिक्र है कि रावण ने जटायु के पंखों को काट दिया था. कहा जाता है कि जटायु के पंख लेपाक्षि में ही गिरे थे. जब राम सीता माता को ढूंढते हुए वहां पहुंचे तब जटायु ने ही उन्हें माता सीता के हरण की जानकारी देते हुए आगे की दिशा की जानकारी दी थी. 

वीर हनुमान और माता सीता की अशोक वाटिका से जुड़े मंदिर में दर्शन
लेपाक्षि के बाद प्रधानमंत्री मोदी केरल के त्रिप्रयार स्थित श्रीरामास्वामी मंदिर गए थे. यहां होने वाली कुछ खास पूजा रामायण से जुड़ी है. 'वेदी वजीपदु' के नाम से एक पूजा की जाती है, जो हनुमान जी के लंका में सीता माता से भेंट के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इसके साथ ही मंदिर में एक 'चकयार कुथु' के नाम से एक कला की प्रस्तुति की जाती है, जिसमें रामायण के 'अंगुलियांगम' अध्याय का मंचन किया जाता है. 'अंगुलियांगम' में अशोक वाटिका में माता सीता और हनुमान जी की भेंट और सीता जी द्वारा संदेश के तौर भगवान राम के लिए दी गई अंगूठी का वर्णन किया गया है. 

तमिलनाडु के समुद्र तट पर रामायण से जुड़े मंदिरों की यात्रा
श्री रामास्वामी मंदिर के बाद प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव तमिलनाडु के त्रीचि में स्थित रंगनाथस्वामी मंदिर रहा. इस मंदिर का भी रामायण काल और भगवान राम और विभीषण के भेंट से संबंध है. रंगनाथस्वामी मंदिर के बाद प्रधानमंत्री मोदी चार धामों में से एक रामेश्वरम पहुंचे. यहां उन्होंने श्रीरामनाथस्वामी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की है. रामेश्वरम के रामायण कनेक्शन से तो हम सब परिचित हैं. रामायण के अनुसार, जब लंका की ओर जाने के लिए राम सेतु का निर्माण हो रहा था तो उससे पहले भगवान राम ने यहां शिवलिंग स्थापित कर भोलेनाथ की आराधना की थी. 

अंतिम पड़ाव में अयोध्या वापसी

इसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु के धनुषकोडी स्थित अरिचल मुनाई पॉइंट  और श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर जाएंगे. पंचवटी से शुरू कर के रामायण काल और उससे जुड़ी घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन करने के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या वापसी करेंगे. यहां रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इस दिन का इंतजार पूरे देश को है.

ये भी पढ़ें :Ram Mandir Opening: रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे गोधरा ट्रेन अग्निकांड में मारे गए कारसेवकों के परिजन, मिला निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget