एक्सप्लोरर

राम मंदिर के नाम पर हो रही लूट! VHP नेता विनोद बंसल ने QR कोड स्कैम की खोल दी पोल

Ram Mandir Inauguration: राम मंद‍िर की प्राण प्रत‍िष्‍ठा का समय नजदीक आते देख अब लोगों ने फर्जी तरीके से भगवान राम के नाम पर चंदा उगाही करने का गोरखधंधा भी शुरू कर द‍िया है.  

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्‍या में श्रीराम मंद‍िर का न‍िर्माण जारी है. न‍िर्माणाधीन मंद‍िर में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा होने जा रही है ज‍िसमें देश दुन‍िया से बड़ी संख्‍या में लोग श‍िरकत करेंगे. इससे पहले राम मंद‍िर न‍िर्माण के नाम पर चंदा उगाही करने वाले फर्जीवाड़े भी सामने आने लगे हैं. व‍िश्‍व ह‍िंदू पर‍िषद (वीएचपी) की ओर से इस तरह के फर्जीवाड़ा को उजागर क‍िया है और चंदा देने वाले लोगों से एक अपील भी की है. 

वीएचपी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता व‍िनोद बंसल की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' (पूर्व में ट्विटर) पर दो अलग-अलग पोस्‍ट शेयर की हैं. उन्‍होंने श्रीराम मंद‍िर न‍िर्माण के ल‍िए फर्जी तरीके से चंदा मांगने वाले 'क्‍यूआर' कोड के स्‍क्रीनशॉट भी शेयर क‍िए हैं.

पोस्‍ट शेयर कर ल‍िखा है, ''सावधान..!!, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बना कर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं. गृह मंत्रालय दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस को ऐसे लोगों के विरूद्ध अविलम्ब कार्यवाही करनी चहिए. श्रीराम तीर्थ ने इस तरह का कार्य करने के ल‍िए क‍िसी भी बॉडी को अध‍िकृत नहीं क‍िया है.  

फेसबुक पर पेज बनाकर चंदा उगाही करने की कोश‍िश 

राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता व‍िनोद बंसल ने एबीपी न्‍यूज़ से बातचीत करते हुए बताया क‍ि उनको इस बारे में वीएचपी के अवध प्रांत के सोशल मीड‍िया प्रमुख की तरफ से अवगत कराया गया. बताया गया क‍ि राम मंद‍िर न‍िर्माण के ल‍िए फर्जी तरीके से चंदा उगाही करने को क्‍यूआर कोड जारी क‍िया गया है. इस क्‍यूआर कोड को श्रीराम जन्‍मभूम‍ि तीर्थ क्षेत्र अयोध्‍या, उत्तर प्रदेश का पेज बनाकर फेसबुक पर सर्कुलेट किया गया है. इसमें गलत तरीके से चंदा मांगने वाले फर्जी लोगों ने 'क्‍यूआर' कोड जारी कर यह भी ल‍िखा है, ''राम मंदि‍र अयोध्‍या चंदा प्रदर्शन करें.'' 

बंसल ने बताया क‍ि इस सारे मामले का पता चलने के बाद फर्जीवाड़ा का पता लगाने के ल‍िए ऑपरेशन चलाया गया. पता चला क‍ि पेमेंट मोड के ल‍िए ज‍िस क्‍यूआर कोड का इस्‍तेमाल क‍िया गया है, उसका नंबर क‍िसी मह‍िला के नाम पर रज‍िस्‍टर्ड है. अवध प्रांत के सोशल मीड‍िया प्रमुख ने मामले की तह तक जाने के ल‍िए उनसे चंदा देने के ल‍िए क्‍यूआर कोड और दूसरी तरह की बात कीं. 

'वीएचपी पदाध‍िकारी ने फ्रॉड शख्‍स से की अवधी भाषा में बात' 
 
उस नंबर पर क‍िसी शख्‍स (अभ‍िषेक कुमार) ने बात की ज‍िसने चंदा देने की पेशकश करने वाले को कहा कि आप 'व्‍हाट्सअप' नंबर भेज दें, आपको क्‍यूआर कोड सेंड कर द‍िया जाएगा. वीएचपी से जुड़े पदाध‍िकारी ने फर्जीवाड़ा करने वाले शख्‍स से अवधी भाषा में बात की. फर्जीवाड़ा करने वाले से पूछा क‍ि आप कहां रहते हैं, तो उसने बताया क‍ि वो अयोध्‍या में ही रहते हैं... इस तरह से शख्‍स ने बताया क‍ि राम मंद‍िर न‍िर्माण के ल‍िए चंदा की बहुत जरूरत है.  

गृह मंत्रालय व यूपी सीएम से की ल‍िख‍ित श‍िकायत 

वीएचपी की ओर से इस मामले में की श‍िकायत उत्तर प्रदेश के पुल‍िस महान‍िदेशक और पुल‍िस महान‍िरीक्षक को ल‍िख‍ित में श‍िकायत दर्ज कराई है. इस श‍िकायत की प्रत‍िल‍िप‍ि केंद्रीय गृह मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को भी भेजी गई है. इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेने और उच‍ित कार्रवाई करने की मांग भी की है.  

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! 'तहरीक-ए-हुर्रियत' आतंकी संगठन घोषित, अमित शाह बोले- इस्लामी शासन स्थापित करने का था प्रयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget