एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'पूरा देश राममय', पीएम मोदी ने बताया कैसा है जुबिन नौटियाल का गाया स्वागत भजन

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

Narendra Modi Tweet:  अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले उन्होंने शुक्रवार (5 जनवरी) को इस कार्यक्रम को लेकर गाए गए स्वागत भजन के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है. राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है.

इतने होंगे मेहमान

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है. श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक, 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मेहमानों की अधिकतम सीमा 8000 होगी. इसमें तीन-चार हजार साधू-संत होंगे. पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई जानी-मानी हस्तियां भी इस समारोह में शामिल होंगी.

नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, समारोह के लिए करीब 3000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद चार-पांच महीनों तक हर दिन 75,000 से एक लाख श्रद्धालुओं के रोज आने का अनुमान है. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पूरी व्यवस्था मंदिर परिसर में की गई है.

प्राण प्रतिष्ठा के लिए नियम

  • राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले अतिथियों को 22 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11.00 बजे से पहले प्रवेश करना होगा.
  • सुरक्षा के लिहाज से अगर किसी संत महापुरुष के साथ कोई सुरक्षाकर्मी होंगे तो वो भी कार्यक्रम स्थल से बाहर ही रहेंगे.
  • जानकारी के अनुसार निमंत्रण पत्र जिसके नाम का है सिर्फ उसे ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी. साथ आए सेवक या शिष्य कार्यक्रम स्थल पर नहीं जा सकेंगे.
  • राम मंदिर में मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी के मंदिर परिसर से चले जाने के बाद ही संतजनों को राम लला के दर्शन की अनुमति होगी.
  • राम मंदिर उद्घाटन में भारतीय परंपरा अनुसार कपड़े पहनकर जा सकते हैं. पुरुष धोती, गमछा, कुर्ता-पजामा और महिलाएं सलवार सूट या साड़ी में जा सकती हैं, हालांकि इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट से कोई ड्रेस कोड लागू नहीं किया गया है.
  • सिर्फ निमंत्रण पत्र और जिनके पास ड्यूटी के पास होंगे वहीं अयोध्या में प्रवेश कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir Inauguration: क्या शिवपाल यादव को मिला है प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण? सपा नेता ने किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget