एक्सप्लोरर

1700 पायलटों को क्यों नहीं दी सही ट्रेनिंग? DGCA ने इंडिगो को भेजा कारण बताओ नोटिस; 4 दिन में मांगा जवाब

DGCA notice to Indigo: डीजीसीए ने कहा कि इंडिगो के डायरेक्टर (ट्रेनिंग) पर यह जिम्मेदारी थी कि वे सभी नागरिक उड्डयन नियमों का पालन सुनिश्चित करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

देश की विमानन नियामक संस्था डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) ने इंडिगो एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आरोप है कि एयरलाइन ने तीन अहम हवाई अड्डों के लिए अपने 1,700 पायलटों को ऐसे सिमुलेटर पर प्रशिक्षण दिया, जो “गैर-मान्यता प्राप्त” थे. यह जानकारी डीजीसीए ने एयरलाइन के रिकॉर्ड और ईमेल जवाबों की जांच के बाद दी है.

नोटिस में कहा गया है कि कैटेगरी C (क्रिटिकल) एयरफील्ड ट्रेनिंग पायलटों के लिए गैर-मान्यता प्राप्त सिमुलेटर पर कराई गई. ये ट्रेनिंग कोझिकोड, लेह और काठमांडू जैसे कठिन और संवेदनशील हवाई अड्डों के लिए दी गई थी. नियमों के मुताबिक, ऐसे प्रशिक्षण के लिए फुल फ्लाइट सिमुलेटर (FFS) का संबंधित एयरपोर्ट मॉडल के लिए प्रमाणित होना जरूरी है, लेकिन जांच में पता चला कि जिन सिमुलेटरों का इस्तेमाल किया गया, वे इन एयरपोर्ट मॉडल्स के लिए योग्य नहीं थे.

20 सिमुलेटरों में खामियां पाई गईं 

नोटिस में यह भी बताया गया कि कुल 20 सिमुलेटरों में खामियां पाई गईं हैं.  इनमें दिल्ली (2), चेन्नई (2), हैदराबाद (2), ग्रेटर नोएडा (5), गुरुग्राम (5), बेंगलुरु (4). ये सभी सिमुलेटर तीनों हवाई अड्डों पर संचालन के लिए मान्य नहीं थे. डीजीसीए ने कहा कि इंडिगो के डायरेक्टर (ट्रेनिंग) पर यह जिम्मेदारी थी कि वे सभी नागरिक उड्डयन नियमों का पालन सुनिश्चित करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

क्या लिखा है DGCA के नोटिस में?

नोटिस में लिखा गया  "आपने क्लास III (क्रिटिकल) एयरपोर्ट से जुड़े प्रशिक्षण के लिए उचित और मान्य सिमुलेटर का उपयोग सुनिश्चित नहीं किया, जो CAR प्रावधानों का उल्लंघन है."

इंडिगो से 14 दिन के भीतर मांगा जवाब  

डीजीसीए ने इंडिगो से 14 दिनों के भीतर जवाब मांगा है कि इस चूक पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय पर जवाब नहीं मिला तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी.

इंडिगो ने भी की नोटिस मिलने की पुष्टि

इंडिगो के प्रवक्ता ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा- "यह नोटिस हमारे कुछ पायलटों के सिमुलेटर प्रशिक्षण से जुड़ा है. हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं और तय समय में डीजीसीए को जवाब देंगे. हम अपनी सभी गतिविधियों में सुरक्षा और अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget