एक्सप्लोरर

‘निकिता सिंघानिया के पास हर बात का जवाब’, अतुल सुभाष के आरोपों पर बोले चाचा ससुर सुशील कुमार

Nikita Singhania Family Reaction: अतुल सुभाष के चाचा ससुर ने उत्पीड़न के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और अपने परिवार की बेगुनाह बताया.

Atul Subhash Suicide Case: टेक इंजीनियर अतुल सुभाष का सुसाइड केस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने अपने ससुराल वालों पर उनको प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली. वहीं, उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया के घरवालों का पहला रिएक्शन सामने आया है और परिवार वालों पर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, निकिता के चाचा सुशील कुमार ने कहा, "मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला कि अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में एफआईआर में मेरा नाम शामिल है लेकिन मैं वहां (बेंगलुरु में) नहीं था और न ही इस मामले में मेरी कोई भूमिका है. हमें मामले के बारे में मीडिया से ही पता चला."

सुशील कुमार ने परिवार को बताया निर्दोष

हालांकि, उन्होंने आरोपों को "निराधार" बताते हुए खारिज कर दिया और अपने परिवार को निर्दोष बताया. उन्होंने कहा, "हमारे परिवार का कोई भी सदस्य दोषी नहीं है. कोर्ट में मामला चल रहा है और कोर्ट का जो भी फैसला होगा, उसका पालन किया जाएगा."

‘निकिता देगी हर आरोप का जवाब’

निकिता के चाचा ने कहा, "मैं अलग फ्लैट में रहता हूं और भले ही मैं रिश्ते से निकिता का चाचा हूं, लेकिन मुझे मामले की जानकारी नहीं है. निकिता अभी वहां नहीं है, लेकिन जब वह वापस आएगी तो वह हर सवाल का जवाब देगी. सुभाष ने जो भी आरोप लगाए हैं, निकिता उन सभी का जवाब देगी." उन्होंने ये भी कहा कि कानूनी कार्यवाही के चलते उनके परिवार का सुभाष के परिवार से कोई संपर्क नहीं है. उन्होंने कहा, "तीन साल से मामला कोर्ट में चल रहा है और हमारी तरफ से कोई भी उनसे नहीं मिला."

एफआईआर में सुशील कुमार का भी नाम

बेंगलुरु पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में सुशील कुमार का नाम दर्ज है. पुलिस ने अतुल सुभाष के भाई की शिकायत के आधार पर उनकी पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था. बीएनएस एक्ट की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) गैर-जमानती है.

ये भी पढ़ें: '40 बार बेंगलुरु में हुई पेशी', पिता ने बताया कैसे अतुल को ब्लैकमेल करती है पत्नी निकिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget