एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर किया हमला, दो घायल

रेड जोन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर हमला किया.इस हमले के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के टिकियापाड़ा में लॉकडाउन का पालन करा रही पुलिस पर मंगलवार को भीड़ ने हमला कर दिया. जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. टिकियापाड़ा कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से 'रेड जोन' में शामिल है.

इस घटना को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी में जुबानी जंग भी शुरू हो गयी है. तृणमूल कांग्रेस ने घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. जबकि बीजेपी ने दावा किया कि राज्य सरकार की तुष्टिकरण की नीति की वजह से यह घटना हुई.

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है. जब पुलिस का गश्त दल टिकियापाड़ा के बेलिरुअस इलाके में पहुंचा. इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि अल्पसंख्यक बहुल इस इलाके में सामाजिक मेल-जोल से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए लोग बड़ी तादाद में स्थानीय बाजार में जमा हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, '' जैसे ही पुलिस ने उन्हें घर लौटने के लिये कहा, भीड़ ने उन पर पथराव किया और उनकी पिटाई कर दी. घटना में दो पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.'' पुलिस ने बताया कि घायल दो पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बाद में त्वरित कार्य बल (आरएएफ) समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने के लिये मौके पर पहुंच गए. उल्लेखनीय है कि हावड़ा पश्चिम बंगाल के उन चार जिलों में है जहां पर रेड जोन घोषित किया गया है. साथ ही 75 फीसदी कोविड-19 के मामले यहीं से आए हैं. अन्य तीन जिले कोलकाता, पूर्वी मिदनापुर और 24 उत्तर परगना हैं

हावड़ा जिले के तृणमूल कांग्रेस प्रभारी और वन मंत्री राजीव बनर्जी ने पुलिस पर हमले की निंदा की और कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ट्वीट किया, ‘‘ पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के टिकियापाड़ा में लॉकडाउन का अनुपालन कराने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया. ममता बनर्जी की तृष्टिकरण को धन्यवाद. उनके विश्वस्त मतदाता अब पुलिस पर पथराव कर रहे हैं. ’’

ये भी पढ़ें-

फीस न देने के कारण भारत से छिनी बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी, BFI ने भी दिया AIBA को जवाब

मुंबई: NGO चलाने वाले गिरोह ने लॉकडाउन के दौरान सात करोड़ रुपये के गहने लूटे, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget