एक्सप्लोरर

फीस न देने के कारण भारत से छिनी बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी, BFI ने भी दिया AIBA को जवाब

2021 में होने वाले पुरुषों की वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी नई दिल्ली को मिली थी, लेकिन AIBA ने फीस देने में नाकाम होने पर भारत से मेजबानी वापस ले ली और सर्बिया को दे दी.

देश में खेलों को बढ़ावा देने की तमाम बातों और दावों के बीच एक बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के हाथों से फिसल गई गई है. बॉक्सिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन के लिए जरूरी फीस नहीं चुका पाने के कारण भारत से इसकी मेजबानी वापस ले ली गई है. हालांकि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने इसे जल्दबाजी में लिया गया और एकतरफा फैसला बताया.

भारत को पहली बार पुरुषों की वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी का मौका मिला था. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) और बॉक्सिंग की अंतरराष्ट्रीय संस्था AIBA के बीच 2017 में इस चैंपियनशिप की मेजबानी को लेकर समझौते पर सहमति बनी थी. 2021 में इस चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली में होना था, जो अब सर्बिया में आयोजित की जाएगी.

देनी होगी कैंसिलेशन फीस

पीटीआई के मुताबिक, बीएफआई चैंपियनशिफ के आयोजन के लिए जरूरी मेजबानी फीस देने में नाकाम रहा, जिसके कारण AIBA ने मेजबानी का अधिकार छीन लिया है. इतना ही नहीं, भारत को अब समझौते को रद्द करने के लिए 500 डॉलर की कैंसिलेशन फीस भी देनी होगी.

AIBA ने एक बयान जारी कर कहा, "मेजबान शहर को लेकर जो नियम हैं, उसके मुताबिक तय मेजबानी फीस न दे पाने के कारण नई दिल्ली को मेजबानी नहीं मिली है. इसलिए अब भारत को 500 डॉलर की कैंसिलेशन फीस देनी होगी."

चैंपियनशिप की मेजबानी अब सर्बिया के पास पहुंच गई है. सर्बिया के बेलग्रेड में अगले साल इसका आयोजन होगा. AIBA के अंतरिम अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताहसेन ने कहा है कि यह चैंपियनशिप अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद आयोजित की जाएगी.

BFI का आरोप- एकतरफा है फैसला

वहीं बीएफआई ने भी बयान जारी कर अपनी ओर से सफाई पेश की है. फेडरेशन ने इसको एकतरफा और जल्दी में लिया गया फैसला बताया. बीएफआई ने कहा, “AIBA ने अपने आप ही ये फैसला लिया है और 1 दिसंबर 2019 को जब बीएफआई की ओर से फीस की पहली किस्त भेजी जानी थी, उसी दिन AIBA नई बोली की पेशकश कर दी.”

फेडरेशन ने कहा कि नई बोली के कारण पुराने दस्तावेज की वैधता खत्म हो गई थी इसलिए फीस का भुगतान नहीं किया गया. बीएफआई ने इस बात पर भी जोर दिया कि इन हालातों के कारण फेडरेशन कैंसिलेशन फीस देने के लिए बाध्य नहीं है और AIBA से इस मसले को सुलझाने के लिए चर्चा चल रही है.

हर 2 साल के अंतर में आयोजित होने वाले पुरुषों की वर्ल्ड चैंपियनशिप आखिरी बार 2019 में रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित हुई थी. उस चैंपियनशिप पहली बार भारत ने 2 मेडल जीते थे, जिसमें से अमित पंघाल का पहला सिल्वर मेडल भी शामिल है.

ये भी पढ़ें

इलाज से पहले डिप्रेशन में चले गए थे भारतीय गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर डिंको सिंह, कहा- 'अब और जीना चाहता हूं'

सुरेश रैना ने की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा- 'इन दो दिग्गजों जैसे हावी होकर खेलता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
खेल जगत में पसरा मातम, नींद में आया हार्ट अटैक; 34 साल के खिलाड़ी की मौत
खेल जगत में पसरा मातम, नींद में आया हार्ट अटैक; 34 साल के खिलाड़ी की मौत

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget