एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Killed: जानिए अतीक-अशरफ हत्याकांड पर देश की सभी 6 राष्ट्रीय पार्टियों का क्या है कहना

Atiq Ahmed Killed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई. अब इस हत्याकांड पर सियासत तेज हो गई है.

Atiq Ahmed And His Brother Shot Dead: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को पुलिस कस्टडी में गोलियों से भून डाला गया. शहर में हुए इस हाई प्रोफाइल डबल मर्डर की गूंज सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश भर में सुनाई दे रही है.

उत्तर प्रदेश पुलिस की लापरवाही से लेकर घटना को रोकने में नाकाम रहने को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर सूबे की योगी सरकार आ गई है. ऑन कैमरा अंजाम दिए गए इस हत्याकांड के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि राष्ट्रीय पार्टियों ने इस घटना पर क्या कुछ कहा है.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घटना की निंदा करते हुए कहा, ''गोलीतंत्र और भीड़तंत्र की वकालत करने वाले केवल संविधान को ध्वस्त करते हैं.'' खरगे ने ट्विटर पर लिखा, "देश का संविधान उन लोगों ने बनाया है, जो आज़ादी के लिए लड़े थे. हमारा इसी संविधान और कानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है. इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है. अपराधी की सजा का फ़ैसले का अधिकार न्यायपालिका का है."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा, ''हमारे देश का क़ानून संविधान में लिखा गया है, यह क़ानून सर्वोपरि है. अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, मगर देश के क़ानून के तहत होनी चाहिए. किसी भी सियासी मक़सद से क़ानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है.''

भारतीय जनता पार्टी

बीजेपी की तरफ से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और राज्य में बीजेपी के अध्यक्ष रहे स्वतंत्र देव सिंह ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि पाप और पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है. प्रदेश सरकार के एक अन्य मंत्री सुरेश खन्ना ने इसे आसमानी फैसला बताया है.

बहुजन समाज पार्टी

बहुजन समाज पार्टी की नेता और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ''गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकांड की तरह ही, यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है. देश भर में चर्चित इस अति-गंभीर व अति-चिन्तनीय घटना का माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर स्वंय ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो बेहतर. वैसे भी उत्तर प्रदेश में ’’कानून द्वारा कानून के राज’’ के बजाय, अब इसका एनकाउंटर प्रदेश बन जाना कितना उचित? सोचने की बात.''

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी)

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने एक बयान जारी कर अतीक और अशरफ की हत्या की निंदा की है. सीपीआईएम के पोलित ब्यूरो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि "पुलिस हिरासत में और मीडिया के सामने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की जघन्य हत्या से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह से कानूनविहीन राज्य बन गया है."

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी को बीते साल गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन के बाद इसी महीने चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय दल का दर्जा दिया है. पार्टी की दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में सरकार है. साथ ही कई राज्यों में इसके विधायक हैं. आम आदमी पार्टी ने अतीक और अशरफ की हत्या पर कोई बयान नहीं दिया है.

नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी)

एनपीपी को पूर्वोत्तर के चार राज्यों में 'प्रादेशिक राजनीतिक दल' का दर्जा हासिल होने के कारण 2019 में राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा दिया गया. इसके नेता कोनराड संगमा या फिर पार्टी की तरफ से कोई बयान प्रयागराज की घटना पर नहीं आया है.

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed Killed: अतीक-अशरफ को कैसे उतारा मौत के घाट? चश्मदीदों ने सुनाया हत्याकांड के एक-एक पल का आंखों देखा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget