एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, MP और तेलंगाना के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, गहलोत, पायलट, माकन और गोगोई का है नाम

Elections 2023: कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है. इन कमेटियों में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पार्टी नेता सचिन पायलट का भी नाम है.

Assembly Elections 2023: कांग्रेस (Congress) ने आगामी विधासभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी ने बुधवार (2 अगस्त) को चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) की घोषणा की है. जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है.

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. 

राजस्थान की जिम्मेदारी गौरव गोगोई को

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता पार्टी सांसद गौरव गोगोई करेंगे और गणेश गोदियाल और अभिषेक दत्त सदस्य होंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेता इस समिति में पदेन सदस्य होंगे.

मध्य प्रदेश के लिए ये नेता किए नियुक्त

मध्य प्रदेश के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह होंगे. अजय कुमार लल्लू और सप्तगिरि उलका इसमें सदस्य होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे. 

छत्तीसगढ़ की कमेटी के अध्यक्ष होंगे अजय माकन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन छत्तीसगढ़ के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. एल हनुमनतैया और नेटा डिसूजा इसमें सदस्य होंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे. 

क्या काम करती है स्क्रीनिंग कमेटी?

कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन तेलंगाना के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. बाबा सिद्दीकी और जिग्नेश मेवानी इसके सदस्य होंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कुछ अन्य नेता इसके पदेन सदस्य होंगे. स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगती है. इन सभी राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है.

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Costa Rican footballer death: 29 वर्षीय फुटबॉलर की मगरमच्छ ने ले ली जान, नदी में तैरने के लिए लगाई थी डुबकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget