एक्सप्लोरर

Elections Schedule: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब-कहां और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच कुल 7 चरणों में होंगे. इसके बाद 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी.

Five States Assembly Polls: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है. निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता (MCC) तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए आदर्श आचार संहिता उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में चुनाव पूरा होने तक लागू रहेगी. 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी यानी 10 मार्च को तय हो जाएगा, किस राज्य में कौन बनेगा मुख्यमंत्री. यहां जानिए किस राज्य में कब, कहां और कितनी सीटों व चरणों में चुनाव होगा.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में होगा

राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर इस बार सात चरणों में मतदान होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी से राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. यूपी में पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा.

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी. जिसके बाद नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी रखी गई है. वहीं 27 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा. जिसमें 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ की 58 सीटों पर मतदान किए जाएंगे.

पंजाब में एक ही चरण में 117 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक 14 फरवरी को पंजाब (Punjab) में एक ही चरण में सभी 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद राज्य के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है. विधानसभा की 117 सीटों वाले पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर दस साल बाद सत्ता में लौटी थी. जबकि शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी का गठबंधन महज 18 सीटों पर सिमट गया था.

उत्तराखंड में कितने चरण में डाले जाएंगे वोट

उत्तराखंड में इस बार एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 14 फरवरी को सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस दौरान कोरोना संबंधित गाइडलाइंस का पालन सुनश्चित किया जाएगा. नतीजे 10 मार्च को आएंगे. उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं.

उत्तराखंड में अभी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है. विधानसभा में अभी पार्टी को 70 में से 57 सीटों पर जीत मिली हुई है. वहीं, कांग्रेस को 2017 के चुनाव में 11 सीटों पर जीत मिली थी जबकि अन्य पार्टियों के खाते में 2 सीटें गई थी. 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है.

मणिपुर की 60 सीट पर 27 फरवरी और 3 मार्च को डाले जाएंगे वोट

मणिपुर में 60 सीटों के लिए दो चरण में मतदान होंगेमणिपुर में पहले चरण का मतदान 27 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा. नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगेमणिपुर विधानसभा में 60 सीटें हैं और यहां फिलहाल बीजेपी की सरकार है. मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है. ऐसे में इससे पहले राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 2017 के चुनाव में बीजेपी मणिपुर में सिर्फ 21 सीटें ही हासिल हुई थीं, इसी के चलते 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों से बहुमत के लिए सहयोग लेना पड़ा था

गोवा में 14 फरवरी को डाले जाएंगे विधानसभा चुनाव के लिए वोट

40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे. फिलहाल गोवा में बीजेपी की सरकार है. उसके पास अपने 25 विधायक हैं और एक निर्दलीय का समर्थन है. हाल ही में बीजेपी के दो विधायकों कार्लोज अल्मेडिया और एलिना सालदना ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था

ये भी पढ़ें-

कोरोना का कहर, यूपी में हायर एजुकेशन संस्थानों को लेकर बड़ी खबर, जानें यूनिवसिटिज को लेकर सरकार की घोषणा

abp के 'घोषणापत्र' कार्यक्रम में तीखे सवालों के अखिलेश यादव ने दिए जवाब, बताया कब जाएंगे अयोध्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget