एक्सप्लोरर

UP Election 2022: abp के 'घोषणापत्र' कार्यक्रम में तीखे सवालों के अखिलेश यादव ने दिए जवाब, बताया कब जाएंगे अयोध्या

Uttar Pradesh Election 2022 News: एबीपी न्यूज के कार्यक्रम 'घोषणापत्र' में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि वो अयोध्या कब जा रहे हैं.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है. इस एलान के तुरंत बाद एबीपी न्यूज के कार्यक्रम घोषणापत्र में कई तीखे सवालों के जवाब दिए. अखिलेश ने क्या आप अयोध्या जाकर दर्शन और दान-पुण्य करेंगे के सवाल का जवाब दिया. इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हम दिखावे के लिए पूजा-पाठ नहीं करते. हम घर में किसको पूज रहे इसका दिखावा नहीं करते. अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे धर्म में दक्षिणा देने की बात है. जब राम मंदिर बन जाएगा तो मंदिर भी जाएंगे. भगवान राम के दर्शन भी करेंगे और दक्षिणा भी देंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कहीं भी जाता हूं किसी भी जगह सिर झुकाता हूं तो इससे बीजेपी वालों को क्या परेशानी है.

इस कार्यक्रम के दौरान अखलेश यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान बिजली प्रोडक्शन बढ़ाने का काम हुआ. इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का काम हुआ. बलिया के ब्रिज से लेकर वरुणा नदी पर रिवर फ्रंट को लेकर भी काम किया. अखिलेश यादव ने कहा कि इसके साथ ही टूरिज्म को बढ़ाने का काम भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया.

ये भी पढे़ं- Five States Election 2022: 5 राज्यों में चुनावों का एलान, रैलियों पर 15 जनवरी तक रोक, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी 10 अहम बातें

लॉ एन्ड ऑर्डर पर ये कहा

लॉ एन्ड ऑर्डर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार आने पर इस पर बेहतरी से काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग का काम सबसे पहले यूपी में समाजवादी पार्टी ने किया. अखिलेश ने कहा कि लॉ एन्ड ऑर्डर पर स्ट्रक्चरल चेंज हमने किया. उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में आप कभी भी ठोक दिए जाओगे. ऐसा राज उत्तर प्रदेश में चल रहा है.

बताया 2017 में क्यों हुए फेल

अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या जमीन मामले की सच्चाई जल्द ही लोगों के सामने आएगी. अखिलेश यादव ने कहा कि जब से माहौल बदला है अधिकारी चुपचाप बता रहे हैं. काम बोलता है के नारे के बावजूद पिछले चुनाव में क्यों हारे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हमने जो काम किया था वो हम लोगों को नहीं बता पाए. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को धोखा देती है, इस बार हम बीजेपी वालों को धोखा दे रहे हैं. हम यूपी में सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे. ये चुनाव हम विकास की बात पर लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Uttar Pradesh Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में डाले जाएंगे वोट, जानें कब-कब होगा मतदान और किस दिन आएंगे नतीजे

श्मशान बनाम कब्रिस्तान पर क्या बोले

श्मशान बनाम कब्रिस्तान के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब लोगों को दवाई की जरूरत थी सरकार दवाई नहीं दे पाई, जब लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत थी, सरकार ऑक्सीजन नहीं दे पाई. अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी सरकार आखिरी वक्त में लोगों को सपने दिखा रही है. जनता इनका रिपोर्ट कार्ड बना चुकी है. उद्घाटन और फ्री राशन के ये तोहफे दे रहे हैं. श्मशान और कब्रिस्तान के मुद्दे बीजेपी निकाल रही है. 

बीजेपी की रथयात्रा पर कसा तंज

300 यूनिट फ्री बिजली का वादा कैसे पूरा करेंगे. इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के विभाग जब घाटे के हैं तो डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है. मुकाबला योगी से है या मोदी जी से के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव प्रदेश की सरकार का है, केंद्र का नहीं. यूपी की जनता को बाबा मुख्यमंत्री को हराना है. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता हार के डर के चलते यूपी आ रहे हैं. बीजेपी की रथयात्रा को अखिलेश यादव ने चाउमीन रथ बताया. उन्होंने कहा कि इनका दूल्हा कहां है. उन्होंने कहा कि साजवादी पार्टी का एक-एक रथ छह रथों पर भारी है. ममता बनर्जी को बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो राजनीतिक नेता है, चुनाव के बाद जरूरत होगी तो बुलाएंगे. 

पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा

कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का वादा किया है. कांग्रेस ने आपसे मुद्दा छीन लिया. इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि बेटियों, बहनों और महिलाओं के लिए घोषणापत्र में योजनाएं हैं. पार्टी तय करेगी चुनाव लड़ना है तो लड़ूंगा. चाचा शिवपाल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जीतने वाले लोगों पर विचार करेंगे. उनकी पार्टी से गठबंधन हो चुका है.

गठबंधन पर ये बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कई पार्टियों से गठबंधन हो चुका है. महानदल से गठबंधन हुआ है, आरएलडी से गठबंधन हुआ है. चाचा के दल से गठबंधन हुआ है. जिन दलों से गठबंधन हुआ है, उनसे सीटों पर बात हो चुकी है. हम किसी तरह सीटों पर भिड़ंत नहीं होने देंगे. सब गठबंधन के दल साथ रहेंगे. अखिलेश यादव की सरकार बनती है तो कोई डिप्टी सीएम होगा. इसकी गुंजाइश है पर ये चुनाव के बाद होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget