एक्सप्लोरर

छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, इन सीटों पर दिलचस्प मुकाबला

Assembly Bye Election: बिहार में मोकामा विधानसभा सीट पर उप चुनाव में दो बाहुबलियों की पत्नी आमने-सामने हैं. यूपी में गोला गोकर्णनाथ (Gola Gokarnnath) सीट पर बीजेपी और एसपी में मुकाबला है.

Assembly Bye Election 2022: देश के छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार (14 अक्टूबर) नामांकन (Nomination) का आखिरी दिन है. 3 नवंबर को देश में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. महाराष्ट्र की एक सीट, बिहार की दो विधानसभा सीट और यूपी की एक सीट पर चुनाव होने हैं. इसके साथ ही हरियाणा की एक सीट, तेलंगाना में एक सीट और ओडिशा की एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव होंगे.

बिहार में मोकामा विधानसभा सीट पर उप चुनाव (Assembly Bye Election) में दो बाहुबलियों की पत्नी आमने-सामने हैं. आरजेडी (RJD) ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी उम्मीदवार हैं.

बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव

मोकामा विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी (RJD) की नीलम देवी और बीजेपी की सोनम देवी के बीच सीधा मुकाबला होगा. वहीं, गोपालगंज से बीजेपी की कुसुम देवी और आरजेडी के मोहन प्रसाद गुप्ता के साथ ही बसपा से साधु यादव की पत्नी इंदिरा देवी भी चुनाव मैदान में हैं. सियासी मैदान में यहां त्रिकोणीय मुकाबला है.

गोला गोकर्णनाथ सीट पर BJP-SP में मुकाबला

लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी की ओर अमन गिरी उम्मीदवार हैं. तो वहीं समाजवादी पार्टी (SP) ने पूर्व विधायक विनय तिवारी पर भरोसा जताया है. विनय तिवारी ने सोमवार( 10 अक्टूबर) को अपना नामांकन दाखिल किया था. 3 नवंबर को वोटिंग के बाद 6 नवंबर को मतगणना होनी है. 

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की सियासी लड़ाई ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को दिलचस्प बना दिया है. उद्वव की पार्टी शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे की ओर से ऋतुजा लटके उम्मीदवार होंगी. शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के बाद अंधेरी सीट पर चुनाव हो रहा है. ऋतुजा लटके दिवगंत विधायक रमेश लटके की पत्नी हैं. ऋतुजा बीएमसी की कर्मचारी हैं. इस्तीफे को लेकर विवाद चल रहा था. बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तक इस्तीफा स्वीकार करने का आदेश दिया है. अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है.

किन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

• महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर उपचुनाव

• बिहार की मोकामा और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव

• हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव

• तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर उपचुनाव

• उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट

• ओडिशा (Odisha) की धामनगर विधानसभा (Dhamnagar Assembly) सीट पर उपचुनाव

ये भी पढ़ें:

बीजेपी के बाद अब 'मिशन हिमाचल' में जुटी कांग्रेस, प्रियंका की आज सोलन में रैली, जानें क्या है पार्टी के सामने 5 चुनौतियां

Bharat Jodo Yatra: 'राजा का अन्याय देखो, अन्नदाताओं से हो रही वसूली', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget