एक्सप्लोरर

'अतिक्रमण' हटाने पर मचा बवाल! झड़प के बाद पुलिस की फायरिंग में 2 लोगों की मौत,11 घायल

Anti-Encroachment Drive: डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं समेत 22 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया है. इस दौरान भीड ने अधिकारियों पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था.

Assam News: असम की राजधानी गुवाहाटी के पास गुरुवार (12 सितंबर) को पुलिस फायरिंग में बंगाली मुस्लिम समुदाय के दो लोगों की मौत हो गई. ये घटना तब हुई जब अवैध प्रवासियों की भीड़ ने सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया. इस दौरान पुलिस ने जब भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई. जिसमें दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. जबकि, इस झड़प में 11 अन्य प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए.

डेक्कन हेराल़्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब सोनापुर अंचल कार्यालय और पुलिस की एक टीम जिले के कोचुटोली गांव में बंगाली भाषी मुस्लिम ग्रामीणों से भूमि खाली कराने गई थी. ग्रामीणों को पहले भी यहां से हटाया गया था, लेकिन वे यहां फिर आ गए. जो केवल आदिवासियों के लिए संरक्षित है.

अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं सहित 22 पुलिसकर्मियों को किया घायल-DGP

इस मामले पर असम के डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि कथित अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं सहित 22 पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक पीड़ितों की पहचान (19) जुबाहिर अली और (22) हैदर अली के रूप में हुई है.

248 बीघा सरकारी भूमि को कराया गया खाली 

डीजीपी ने आगे बताया कि, सोमवार (9 सितंबर) से शुरू हुए बेदखली अभियान के दौरान 248 बीघा सरकारी भूमि को खाली कराया गया. जिसमें से 237 अवैध रूप से बनें ढ़ांचों को अधिकारियों ने हटा दिया. बेदखली इसलिए की गई क्योंकि भूमि आदिवासियों के लिए आरक्षित है. जिसमें गैर-आदिवासियों को उस भूमि पर कब्जा करने या उसे खरीदने की अनुमति नहीं है.

जानें क्या है मामला?

सूत्रों ने बताया कि (9 सितंबर) से भूमि से बेदखल किए गए कई लोग वापस आए हैं और अस्थायी तंबुओं में रह रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया, "गुरुवार (12 सितंबर) को जब अधिकारी वहां गए और उनसे जमीन खाली करने को कहा गया तो भीड़ उनका पीछा करते हुए आई और उन्होंने अधिकारियों पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस ने शुरू में हवा में गोलियां चलाईं लेकिन जब भीड़ नहीं मानी, तो पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं. उनमें से दो लोगों की सोनापुर अस्पताल में गोली लगने से मौत हो गई. अधिकारी ने कहा,' भीड़ के हमले में सोनापुर राजस्व मंडल अधिकारी नितुल खाटोनियार भी घायल हो गए.

सरकारी अधिकारियों और पुलिस पर हमला करने वालों पर हो सख्त एक्शन- DGP

डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि गुवाहाटी पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे सरकारी अधिकारियों और पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें. अधिकारी ने बताया कि सरकारी और वन भूमि को अतिक्रमणकारियों से खाली कराने के असम सरकार के निर्देश के तहत यह बेदखली की गई.

बंगाली मुसलमानों को बनाया जा रहा निशाना 

इस बीच मुस्लिम विरोधी अभियान में बेदखल किए गए लोगों का कहना है कि यह बंगाली मुसलमानों को निशाना बनाकर किया गया अभियान था. क्योंकि, बीजेपी सरकार ने अतीत में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कई लोगों को इसी तरह बेदखल किया था, जबकि असमिया लोगों को सरकारी जमीन से बेदखल नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें: J&K Poll 2024: 'पिछले 5 साल में नहीं हुए हैं काम तो दे दूंगा इस्तीफा', राहुल के राजा वाले बयान पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget