एक्सप्लोरर

Assam: राज्य में 22 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, इन नियमों में दी गई ढील

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए राज्य में 22 जून तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया है. वहीं कुछ जिलों में ढील भी दी जा रही है.

असम सरकार ने मंगलवार को कोविड के मामलों की समीक्षा करते हुए लॉकडाउन को 22 जून तक बढ़ा दिया है. इस दौरान कुछ जिलों में कुछ चीजों में ढील दी जाएगी. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी किया है और मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं. यानी अब 16 जून को सुबह 5 बजे से 22 जून को सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे.

इस दौरान एएसडीएमए ने बताया कि राज्य में कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा की गई है और देखा गया कि कुछ जिलों में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है, लेकिन समग्र स्थिति अभी भी अनिश्चित है. साथ ही कहा कि राज्य भर में कोविड 19 को रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए पर्याप्त उपाय जरूरी हैं. प्रतिबंध को लेकर एएसडीएमए ने कहा कि सरकारी और निजी कार्यालयों, दुकानों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का काम कर्फ्यू शुरू होने से एक घंटे पहले ही बंद करना होगा और इसके लिए अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय दिया गया है.

तीन श्रेणियों में बांटा राज्य

कोरोना वायरस को रोकने के लिए बढ़ाए गए प्रतिबंध ने राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित कर दिया है. कामरूप मेट्रोपॉलिटन में गुवाहाटी शहर शामिल है, यहां पर कर्फ्यू के समय में एक घंटे की ढील दी गई है. ये दोपहर 2 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 5 बजे तक चलेगा. वहीं दक्षिण सलमारा, माजुली, बोंगाईगांव, चिरांग, उदलगुरी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ और चराइदेव जिलों में पिछले 10 दिनों में पॉजिटिव केस 400 से कम हैं, इसलिए यहां प्रतिबंधों में ढील दी गई है और व्यक्तियों की आवाजाही सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक निश्चित की गई है.

वैक्सीन ले चुके कर्मचारियों को ऑफिस जाना जरूरी

जानकारी के मुताबिक अन्य सभी जिले मौजूदा प्रतिबंधों के तहत जारी रहेंगे और दुकानों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे, साथ ही वो सभी सरकारी और निजी कर्मचारी जिन्होंने कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से कार्यालय आना होगा.

इसे भी पढ़ेंः

J&K: श्रीनगर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Bihar Unlock: आज से शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें, रात आठ बजे से कर्फ्यू; जानिए नई गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget