एक्सप्लोरर

'एक व्यक्ति के अहंकार के लिए नहीं काट सकते पेड़', असम में बन रहे सबसे लंबे फ्लाईओवर को लेकर हिमंत बिस्व सरमा पर भड़के लोग

लेखक त्रिदिब बोराह ने कहा कि एक आरटीआई आवेदन के जवाब से साफ पता चला है कि सरकार ने नियमों का उल्लंघन किया है. इसीलिए हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

गुवाहाटी के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और निवासियों ने शहर के मध्य में एक फ्लाईओवर बनाने के लिए सौ साल से अधिक पुराने लगभग 25 पेड़ों को काटने की भाजपा नीत असम सरकार की योजना की मंगलवार को निंदा की.

वे सड़कों पर उतर आए और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए दिघालीपुखुरी तालाब के किनारे लगे पेड़ों को काटने के सरकार के फैसले का विरोध किया. इनमें से कुछ पेड़ 200 साल से भी अधिक पुराने हैं.

बाद में, उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट में एक याचिका दी और मुख्य न्यायाधीश से मामले का स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया. सरकार 852.68 करोड़ रुपये की लागत से दिघालीपुखुरी से नूनमती तक चार लेन का फ्लाईओवर बना रही है, जो 5.05 किलोमीटर लंबा है. यह शहर का सबसे लंबा फ्लाईओवर है जिसे 2026 तक चालू किया जाना है.

असम से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता आदिल हुसैन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर सकता कि विकास के नाम पर अधिकारियों को सबसे पहले पेड़ों को काटने का ख्याल आता है. नगर नियोजन में कल्पना का दिवालियापन समझ से परे है. कृपया पेड़ों को काटना बंद करें.'

दिघलीपुखुरी के तट पर प्रतिष्ठित लोगों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि गुवाहाटी के सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक में 150 साल पुराने पेड़ों को कुछ ही मिनटों में काट दिया जाएगा. वरिष्ठ अधिवक्ता अंगशुमान बोरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष एक याचिका दायर की गई है जिसमें सरकार के फैसले का स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया है. विरोध रैली में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा, 'पेड़ों को काटने के बारे में कौन सोच सकता है? संभवतः वह व्यक्ति जो राक्षस की आत्मा के साथ पैदा हुआ हो.'

लेखक त्रिदिब बोराह ने कहा, 'एक आरटीआई आवेदन के जवाब से साफ पता चला है कि सरकार ने नियमों का उल्लंघन किया है. इसीलिए हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. आज रात से हम हर रात पेड़ों की रखवाली करेंगे ताकि उन्हें काटा न जा सके. हम ऐसा हर रात तब तक करेंगे जब तक अदालत फैसला नहीं कर देती.'

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अजय दत्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने पेड़ों को काटने के फैसले को मानव विरोधी बताया और कहा कि विकास लोगों के फायदे के लिए है, उनके नुकसान के लिए नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर इशारा करते हुए कहा, 'ये खूबसूरत पेड़, जिनमें हजारों पक्षी रहते हैं, एक व्यक्ति के अहंकार के कारण नहीं काटे जा सकते. उन्हें लोगों की आवाज सुननी होगी.' हिमंत बिस्व सरमा के पास ही लोक निर्माण विभाग का प्रभार है.

यह भी पढ़ें:-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को दिया वो फॉर्मूला, जिससे एक हो जाएंगे हिंदू और मुसलमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget