एक्सप्लोरर

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को दिया वो फॉर्मूला, जिससे एक हो जाएंगे हिंदू और मुसलमान

Batenge To Katenge: स्वामी अविमुक्तेश्वानंद सरस्वती ने सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी और आरएसएस से सवाल पूछते हुए कहा कि आप अगर एकता लाना चाहते हैं तो इसका फॉर्मूला क्या है?

Shankaracharya Avimukteshwaranand: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाला बयान लगातार सुर्खियों में है. आरएसएस ने भी सीएम योगी के इस बयान पर अपनी मुहर लगा दी है. इस बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद सरस्वती ने इस पर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने देश में एकता को जरूरी बताते हुए कहा कि इसके लिए आपके पास क्या फॉर्मूला है. 

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद ने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे में भविष्यकाल की क्रिया है. ये भविष्य में संभावना की ओर इशारा है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब है, अभी हम बंटे नहीं हैं, लेकिन इसकी संभावना है. उन्होंने कहा कि हमें इसके पीछे के कारण को खोजना होगा, जिससे हम बंट जाएंगे.

शंकराचार्य का सीएम योगी और बीजेपी से सवाल

स्वामी अविमुक्तेश्वानंद सरस्वती ने सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी और आरएसएस से सवाल पूछते हुए कहा कि आप अगर एकता लाना चाहते हैं तो इसका फॉर्मूला क्या है? उन्होंने कहा, ''गाय को राष्ट्रमाता घोषित कीजिए, गोहत्या को अपराध घोषित करो. गाय माता है, जब ये पूरे देश को पता चल जाएगा तो पूरा देश कहेगा कि गाय हमारी माता है.'' 
 
उन्होंने कहा कि जब दोनों की माता (गाय) एक हो जाएंगी तो दोनों अपने आप भाई हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाई-भाई में एकता होती है, इसे ही भाईचारा कहते हैं. ये गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने से ही हो सकता है. उन्होंने कहा कि जनता के सामने बंटने के कारण रखने होंगे.

बंटेंगे तो कटेंगे पर मचा सियासी बवाल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक रैली के दौरान कहा था, ''राष्ट्र तब सशक्त होगा, जब हम एक रहेंगे, नेक रहेंगे. बंटेंगे तो कटेंगे. बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए. बंटेंगे तो कटेंगे. एक रहेंगे तो नेक रहेंगे.'' सीएम योगी के इस बयान पर जमकर सियासी बवाल मच रहा है. 

'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि पीडीए ना तो बंटेगा ना तो कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा बाद में पिटेगा. 

ये भी पढ़ें:

Abhinav Arora: कितने बड़े कृष्ण भक्त हैं अभिनव अरोड़ा, हो गया लाइव टेस्ट, जवाब सुनकर सिर पीट लेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget