एक्सप्लोरर

Himanta Biswa Sarma On Arvind Kejriwal: ‘केजरीवाल अपने भ्रष्टाचार की वजह से जेल में हैं, बोले हिमंत बिस्व सरमा

Arvind Kejriwal Arrest: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार का प्रशासन इतना सख्त है कि भ्रष्टाचार करके बच पाना संभव नहीं है. अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया है.

Himanta Biswa Sarma On Arvind Kejriwal: आबकारी नीति भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. इस पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के लग रहे आरोपों के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा है कि केजरीवाल किसी एजेंसी की वजह से नहीं बल्कि अपनी करनी की वजह से जेल में हैं. हिमंत ने कहा कि केजरीवाल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ जांच में बिलकुल सहयोग नहीं किया.

नरेंद्र मोदी सरकार की नीति है ना खाऊंगा ना खाने दूंगा

टाइम्स नाउ के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में हिमंत विश्व शर्मा से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इसलिए जेल में हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार की नीति है ना खाऊंगा ना खाने दूंगा. आप भ्रष्टाचार भी करें और सरकार चुप रहे, ये हो नहीं सकता. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने इतना शानदार तरीके से प्रशासन को चलाना शुरु किया है कि इसमें भ्रष्टाचार छिप नहीं सकता. 

'केजरीवाल ने 9 बार समन को दरकिनार किया'

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल या विपक्षी दलों के साथ समस्या यह है कि वे भ्रष्टाचार भी करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार उनके खिलाफ मूकदर्शक बनी रहे. यह तो हो नहीं सकता. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 9 बार ईडी के समन को दरकिनार किया. उन्होंने पूछताछ में सहयोग नहीं किया. उन्हें अगर जानना था कि उन पर आरोप क्या है तो केंद्रीय एजेंसी के पास जाते और पूछताछ में सहयोग करते, लेकिन नहीं किया.

'BJP नेताओं को नोटिस क्यों नहीं आता?'

हिमंत ने कहा कि केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया और बाद में इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की लेकिन इसका कोई लाभ होने वाला नहीं है. बीजेपी नेताओं को केंद्रीय एजेंसी का नोटिस क्यों नहीं जाता है? इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने केंद्र की सरकार और उसमें शामिल लोगों को इस कदर टाइट करके रखा है कि कोई भ्रष्टाचार कर ही नहीं सकता. राज्य की सरकारें हों, या बीजेपी के नेता. उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं होती तो हो सकता है कि बीजेपी में शामिल लोगों को भी नोटिस जाने लगता लेकिन इस सरकार में इतनी ईमानदारी और जनता के लिए काम है कि भ्रष्टाचार संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें:K Kavitha ED Remand: 26 मार्च तक ED हिरासत में भेजी गई के कविता, अरविंद केजरीवाल के साथ बैठाकर पूछे जा सकते हैं ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget