एक्सप्लोरर

Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति में आया सुधार, 17 जिलों में अब सात लाख लोग प्रभावित

रविवार को असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार आया. हालांकि, अब भी यहां करीब सात लाख इससे प्रभावित हैं. पहले बाढ़ से यहां 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित थे.

गुवाहाटी: असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है. हालांकि अब भी यहां 17 जिलों में लगभग सात लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. पहले राज्य में बाढ़ से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित थे. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की नियमित बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी, बिश्वनाथ, चिरांग, दारंग, नलबाड़ी, बारपेटा, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ के कारण 6.8 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं.

बारपेटा में बाढ़ ने मचाई है सबसे ज्यादा तबाही

बुलेटिन के अनुसार बारपेटा बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, जहां 3.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इसके बाद दक्षिण सालमारा में लगभग 87,000 लोग प्रभावित हैं. वहीं, गोलपाड़ा में 78,200 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चार जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 210 लोगों को बचाया है. शनिवार तक बाढ़ से 18 जिलों में 10.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे, लेकिन रविवार को स्थिति में काफी सुधार हुआ है.

बाढ़ से हुईं 37 लोगों की मौत

राज्य में इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 61 है, जिनमें से 37 लोगों की मौत बाढ़ से और 24 लोगों की मौत भूस्खलन से हुई है. इसमें कहा गया है कि अधिकारियों ने पांच जिलों में 62 राहत शिविर और वितरण केन्द्र स्थापित किए हैं, जहां इस समय 4,852 लोग शरण लिए हुए हैं.

यह भी पढ़ें- 

Coronavirus: तमिलनाडु में लगातार चौथे दिन आए चार हजार से ज्यादा नए केस, मृतकों की संख्या 1500 के पार

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को मिला प्रियंका गांधी वाला बंगला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget