एक्सप्लोरर

Assam Congress: असम में कांग्रेस को झटका, विधायक भरत चंद्र नारा ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

Assam Congress MLA Resigned: असम कांग्रेस के विधायक भरत चंद्र नारा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिला, जिसके बाद नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है. BJP में शामिल होंगे.

Assam Congress MLA Bharat Chandra Narah: लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस को अपने ही नेताओं से झटके लग रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्य असम में अब पार्टी के एक और बड़े नेता ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उनका नाम भरत चंद्र नारा है. वह नाओबोइचा विधानसभा सीट से विधायक हैं. उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. 

एक दिन पहले नारा ने पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ से इस्तीफा दिया था. इसके बाद सोमवार (25 मार्च) को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता भी छोड़ दी है. नारा ने रविवार (24 मार्च) को असम में पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

पत्नी को टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

नारा ने उनकी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रानी नारा को लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं दिए जाने के एक दिन बाद इस्तीफा दिया है. कांग्रेस ने इस सीट से उदय शंकर हजारिका को उम्मीदवार बनाया है.
हजारिका ने कुछ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ दी थी और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. पार्टी सूत्रों ने कहा कि रानी नारा और हजारिका लखीमपुर से उम्मीदवारी के लिए करीबी मुकाबले में थे. रानी लखीमपुर से तीन बार सांसद रहीं हैं और वह राज्यसभा सदस्य भी रही है

असम में क्या है राजनीतिक समीकरण?

लखीमपुर सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा शनिवार को की गई, जबकि राज्य की 12 अन्य सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा 12 मार्च को की गई थी. असम की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 13 पर चुनाव लड़ रही है और एक निर्वाचन क्षेत्र में असम जातीय परिषद के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है. निवर्तमान लोकसभा में राज्य से कांग्रेस के तीन सांसद हैं, जबकि बीजेपी के नौ सांसद हैं और एक सीट एआईयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) और एक निर्दलीय के पास है.

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2024: क्या अरविंद केजरीवाल के जेल में होने का AAP को मिलेगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget