एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में अशोक गहलोत ने ली चुटकी, पूछा- ममता पर ऐसा क्या जादू किया?

Ashok Gehlot: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, 50 साल से मेरा आपसे रिश्ता है. एनएसयूआई के दौर से मेरा आपसे रिश्ता है.

Ashok Gehlot: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी और पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच की तल्खी से हर कोई वाकिफ है. एक दौर था जब ममता के हर फैसले पर जगदीप धनखड़ ने सवाल उठाए थे और हिंसा के लिए सरकार को जमकर फटकार लगाई थी, लेकिन जब उन्होंने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा तो ममता ने उनके खिलाफ जाने की बजाय चुनाव प्रक्रिया से किनारा करना ही ठीक समझा. अब इसी बात को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जगदीप धनखड़ से चुटकी ली. गहलोत ने धनखड़ की मौजूदगी में पूछा कि, आपने ममता पर क्या जादू किया? 

गहलोत ने किया धनखड़ से सवाल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, 50 साल से मेरा आपसे रिश्ता है. एनएसयूआई के दौर से मेरा आपसे रिश्ता है. आपसे एक बात मैं समझना चाहता हूं. जब तक आप पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे तब तक मुख्यमंत्री और आपकी खूब चर्चा रही. तीन साल में ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब आप दोनों की चर्चा नहीं हुई हो. इसके बाद भी आपने ऐसा कौन सा जादू किया कि ममता बनर्जी ने आपको चुनाव जितवाने के लिए अपनी पार्टी के सांसदों को ही एब्सेंट करवा दिया. जादूगर तो मैं हूं, क्या कोई मुझसे बड़ा जादूगर भी हिंदुस्तान में है. ममता बनर्जी के सांसदों को एब्सेंट रखने की बात पर पूरे देश को अचंभा हुआ. सारी हदें पार करने के बाद भी आपके सियासी संबंध अच्छे रहे और आप आराम से चुनाव जीत गए. केवल यही राज बता दीजिए. 

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया ये जवाब
ममता बनर्जी को लेकर गहलोत की इस चुटकी का जवाब देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, गहलोत जी ने पूछा है कि वह कौन सा जादू है, जिसकी वजह से ममता बनर्जी ने वह निर्णय लिया. मैं राजनीति से परे हूं. राजनीतिक निर्णय कैसे और किस आधार पर लिए जाते हैं, इस पर अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ही प्रकाश डाल सकते हैं. उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद मैंने ममता बनर्जी से कहा, अब मैं आपके राज्य का राज्यपाल नहीं हूं. आप दिल पर हाथ रखकर सोचिए क्या कभी भी मैंने कोई भी काम कानून और संविधान के दायरे के खिलाफ किया है. हम दोनों (जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी) ने चाहे कुछ भी कहा हो, कैसे भी हालात रहे हों, पर क्या एक भी शब्द उनकी मर्यादा पर कटाक्ष करते हुए कहा है.  

हालांकि अभिनंदन समारोह में हुई ये पूरी बातचीत मजाकिया लहजे में की गई, लेकिन इस दौरान अशोक गहलोत ने जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच हुई खींचतान का जिक्र कर माहौल को दिलचस्प बना दिया. 

ये भी पढ़ें - 

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, दावेदारी की अटकलों के बीच आज सोनिया गांधी से मिलेंगे अशोक गहलोत

Exclusive: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत! सचिन पायलट नहीं, इस नेता को सीएम बनाने की जताई इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget