एक्सप्लोरर

टिकट नहीं मिलने के चलते आम आदमी पार्टी छोड़ने की बात पूरी तरह गलतः आशीष खेतान

दरअसल कहा जा रहा था कि आशीष खेतान नई दिल्ली की लोकसभा सीट से लड़ना चाहते थे पर पार्टी उन्हें इस सीट से उतारना नहीं चाहती थी. इसी वजह से उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी में एक के बाद एक इस्तीफे दिए जा रहे हैं. अब पार्टी के बेहद सक्रिय नेता आशीष खेतान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पत्रकार रह चुके खेतान को पार्टी का अहम सदस्य माना जाता था. दरअसल कहा जा रहा था कि आशीष खेतान नई दिल्ली की लोकसभा सीट से लड़ना चाहते थे पर पार्टी उन्हें इस सीट से उतारना नहीं चाहती थी. इसी वजह से उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया. अभी हाल ही में पार्टी के दिग्गज सदस्य आशुतोष ने भी आप से इस्तीफा दे दिया है.

हालांकि आशीष खेतान ने इस्तीफे के बाद किसी भी तरह से पार्टी को दोष नहीं दिया है. इस्तीफा देने के साथ उन्होंने कहा, पिछले तीन सालों में मुझे सार्वजनिक नीतियों को आकार देने और शासन में सुधार तथा परिवर्तन लाने के लिए कई अच्छे अवसर मिले, मुझे ये अवसर देने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रगुजार हूं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा मैं कानूनी पेशे से जुड़ने जा रहा हूं जिसकी वजह से डीडीसी पद से इस्तीफा देना आवश्यक है. बार काउंसिल के नियमानुसार कोई भी व्यक्ति वकालत करते समय निजी या सरकारी नौकरी नहीं कर सकता. मैं पेशे से पत्रकार भी रहा हूं तो कानूनी पढ़ाई के दौरान मैं लेखन भी करना चाहता हूं.

आशीष खेतान ने अपने फेसबुक पोस्ट को ट्विटर पर शेयर किया और इस पोस्ट में उन्होंने इस्तीफे के पीछे की वजह बताई

'मैं एक पत्रकार हूं जो हमेशा चाहता है कि वह आम जनता से जुड़ा रहे. समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मैंने राजनीति को चुना और फिर दिल्ली सरकार को. कुछ समय पहले बहुत सोच समझ कर और अपने करीबी मित्रों और परिवार की सलाह पर मैंने फैसला किया कि मुझे सक्रिय राजनीति छोड़ देनी चाहिए. मैं इस बात को कहने के लिए उचित समय का इंतजार कर रहा था और सही समय आने पर मैने अपना फैसला पार्टी को बता दिया. अपनी लॉ की प्रैक्टिस को जारी रखने के लिए अप्रैल में ही मैंने दिल्ली के डीडीसी के पद से इस्तीफा दे दिया था.

लॉ की प्रैक्टिस के दौरान मैं लेखन की तरफ भी लौटना चाहता हूं. जुलाई में दिल्ली सरकार के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जो फैसला आया उससे पार्टी और भी सशक्त हुई है. मैं अपने निजी कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर जा रहा हूं, इससे आम आदमी पार्टी किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होगी. पार्टी में रहते हुए, सदस्य और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुझे हमेशा प्यार और सम्मान मिला इसका मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा. वो अफवाहें जिसमें कहा जा रहा है कि इस्तीफे का कारण सीट का न मिलना है, उनका मैं पूरी तरह खंडन करता हूं, मुझे लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए कहा गया था मगर मैने अपने निजी कारणों के चलते मना कर दिया. मैं और ज्यादा समय सक्रिय राजनीति को नहीं दे सकता. मैं अपने पूर्व सहकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं कि वे भविष्य में आगे बढ़ते रहें. भारत विकास की ओर लगातार बढ़ रहा है, और इस विकास में मैं भी अपना योगदान देना चाहता हूं.

इस तरह आशीष खेतान ने उन अफवाहों को झूठ बताया है जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के चलते आम आदमी पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने साफ किया है कि वो अपनी लॉ की प्रैक्टिस और लेखन की तरफ लौटने के चलते सक्रिय राजनीति छोड़ रहे हैं.

AAP से इस्तीफे पर आशीष खेतान ने कहा- मैं फिलहाल राजनीति में सक्रिय नहीं हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget