एक्सप्लोरर

देश के इतिहास के वो चार बड़े मामले जब जेल के अंदर लगी कोर्ट

नई दिल्ली: नाबालिग से रेप केस में आज स्वघोषित धर्मगुरू आसाराम समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया. इसके अलावा आज दो आरोपियों को बरी कर दिया गया. आसारराम की  सजा से पहले किसी अनहोनी की आशंका से पहले प्रशासन ने जोधपुर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए थे.

आसाराम को कोर्ट लाने के बजाए जज मधुसूदन शर्मा ने जेल में कोर्ट लगाकर फैसला सुनाया. आपको बता दें कि देश कि इतिहास में यह चौथा बड़ा मामला है जब जेल के अंदर कोर्ट लगाई गई है.

पहला केस: इंदिरा गांधी के हत्यारों के मामले में

देश के इतिहास में पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह की सुनवाई के मामले में कोर्ट जेल के अंदर लगी. 31 अक्टूबर, 1984 को सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने गोली मारकर इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी. दिल्ली की तिहाड़ जेल में सुनवाई के बाद दोनों हत्यारों को फांसी की सजा सुनाई गई थी. सतवंत सिंह और बेअंत सिंह स्वर्ण मंदिर पर किए गए ऑपरेशन ब्लूस्टार का बदला लिया था.

दूसरा केस: आमिर अजमल कसाब के मामले में

देश पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में पकड़े गए एक मात्र जिंदा आतंकी आमिर अजमल कसाब के केस की सुनवाई मुंबई की आर्थर रोड जेल में हुई. सुरक्षा कारणों से कारण उसे कोर्ट नहीं लाया गया. सुनवाई पूरी होने के बाद आमिर अजमल कसाब को फांसी की सजा दी गई. उसे बेहद गुप्त तरीके से आर्थर रोड जेल से यरवडा जेल शिफ्ट किया और वहीं उसे फांसी दी गई.

तीसरा केस: गुरमीत रामरहीम सिंह के मामले में

पंजाब के स्वघोषित संत गुरमीत राम रहीम सिंह को पंचकूला की अदालत ने दोषी करार दिया था. इसके बाद पंजाब और हरियाणा रामरहीम के समर्थकों की हिंसा की आग में जल उठे. फैसले के खिलाफ नाराजगी जताते हुए रामरहीम के समर्थकों ने जमकर बवाल किया. इसके बाद कोर्ट ने फैसला किया कि रामरहीम की सजा का एलान जेल में ही होगा. सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने गुरमीत राम रहीम सिंह को रोहतक जेल में 20 साल की सजा सुनाई और 30 लाख रूपये का जुर्माना लगाया.

चौथा केस: नाबालिग केस में आसाराम दोषी करार

आज जोधपुर में सुरक्षा की दृष्टि से आसाराम को जेल के अंदर कोर्ट लगातार फैसला सुनाया गया. जोधपुर में सुरक्षा की चुनौतियों को देखते हुए जज मधुसूदन शर्मा ने आज ही सजा के एलान का भी फैसला किया.

ये भी पढ़ें: आसाराम को दोषी करार, फैसले पर पीड़ित के पिता ने कहा, कड़ी से कड़ी सजा मिले ये भी पढ़ें: आसाराम रेप केस: वो आरोप जिसमें स्वयंभू धर्मगुरु को हो सकती है 10 साल जेल ये भी पढ़ें: रेप केस में आसाराम दोषी करार, जानें- कितना बड़ा है साम्राज्य और उनके किंगडम की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget