एक्सप्लोरर

ओवैसी बोले- अमेरिका ने भारत को पाक के बराबर खड़ा किया, गले मिलना काम नहीं आया

AIMIM चीफ ओवैसी ने अपने ट्वीट USCIRF की रिपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर इस रिपोर्ट का हवाला देकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. ओवैसी का कहना है कि 'USCIRF ने धार्मिक स्वतंत्रता की लिस्ट में पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और सीरिया के बराबर रखा. इससे ये साफ हो गया है कि पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गले मिलना काम नहीं आया.'

ओवैसी ने एक ट्वीट कर लिखा, "पीएम मोदी ने 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन किया. इसके बावजूद USCIRF (यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम) ने भारत को बर्मा, पाकिस्तान, उत्तरी कोरिया और सीरिया के बराबर रख दिया. साथ ही भारत के खिलाफ प्रतिबंध की सिफारिश की है. साफ है कि गले लगाना काम नहीं आया. बेहतर है कि अगली बार आप कुछ डिप्लोमेसी दिखाएं."

असदुद्दीन ओवैसी ने USCIRF का एक ट्वीट शेयर किया है. इस ट्वीट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में खतरनाक तरीके से धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया गया.

भारत ने खारिज की अमेरिकी रिपोर्टकहा- गलत बयानी नये स्तर पर भारत ने अमेरिका के धार्मिक स्वतंत्रता पर एक आयोग की आलोचनाओं को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि अल्पसंख्यकों की दशा पर उसकी टिप्पणियां पूर्वाग्रह से ग्रसित और पक्षपातपूर्ण हैं. अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अपनी सालाना रिपोर्ट के 2020 के संस्करण में आरोप लगाया है कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में चीजें नीचे की ओर जा रही हैं और भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम यूएससीआईआरएफ की सालाना रिपोर्ट में भारत को लेकर की गयी टिप्पणियों को खारिज करते हैं. भारत के खिलाफ उसके ये पूर्वाग्रह वाले और पक्षपातपूर्ण बयान नये नहीं हैं. लेकिन इस मौके पर उसकी गलत बयानी नये स्तर पर पहुंच गयी है.’’

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 10 लाख के पार अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार चली गई और इससे मरने वाले लोगों की संख्या 59,000 के करीब पहुंच गई है. हालांकि कई राज्यों ने संक्रमण और मौत के मामलों में गिरावट के संकेतों के बीच अपनी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अमेरिका मंगलवार को दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां कोरोना वायरस के मामले 10 लाख के पार चले गए. यह दुनियाभर में आए 31 लाख मामलों का करीब एक तिहाई है. वहीं अमेरिका में करीब 59,000 लोगों की मौत के साथ ही दुनियाभर में 2,13,000 से अधिक लोगों की मौत की यह एक चौथाई संख्या है.

ये भी पढ़ें- प्लाजमा थेरेपी को कामयाब बनाने में जुटे ओवैसी की अपील- कोरोना से ठीक हो चुके मुसलमान करें ब्लड डोनेट

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में सामने आए 25 हजार नए केस, अबतक करीब 60 हजार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget