एक्सप्लोरर

ओवैसी का सीधा आरोप, 'कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में नाकाम रहे मोदी जी'

ओवैसी ने कोरोना को लेकर मोदी सरकार को घेरने के साथ ही भारत-चीन विवाद पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया. इसके साथ ही मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वालों से अपील की.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के मौजूदा हालात के लिए प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में मोदी जी नाकाम रहे हैं. AIMIM प्रमुख इतने पर ही नहीं रूके. प्रधानमंत्री पर तंज़ करते हुए उन्होंने कहा कि “ताली, थाली और दिया जलाने से कुछ नहीं होगा. मोदी जी से कोई उमीद नहीं रखें. लॉकडाउन पूरी तरह से अनियोजित था. इसे तब लागू किया गया जब संक्रमणों की संख्या सिर्फ़ 500 थी और अब तो ये लाखों में पहुंच चुकी है.” तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में ओवैसी ने लॉकडाउन को असंवैधानिक तक कह डाला. कोरोना का राजनीतिक रंग विरोधियों और ख़ासकर बीजेपी और मोदी पर इल्ज़ाम लगाने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ने वाले हैदराबाद के सांसद ने कहा कि लॉकडाउन में अब छूट दी जारी है जब मज़दूर अपने-अपने राज्यों में पहुंच चुके हैं. सांसद महोदय ने ट्रेनों में 85 मज़दूरों की मौत पर भी सवाल उठाया और इसे राजनीतिक रंग देते हुए सभी का संबंध OBC, SC और ST से बताया. आपको बता दें कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जब से अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है, तब से कोरोना के संक्रमण के फैलाव में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. एक जून से 9 जून तक, इन नौ दिनों में कोरोना के केस करीब 85 हज़ार बढ़ गए हैं. भारत-चीन विवाद पर निशाना केन्द्र सरकार को पूरी तरह से कटघड़े में खड़ा करके ओवैसी ने पूछा कि गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय देश को बताए कि भारत-चीन सीमा विवाद पर क्या बात-चीत चल रही है. बीजेपी के बहाने असदुद्दीन ने RSS की चुप्पी पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने याद दिलाया कि जब भी पहाड़ों पर बर्फ़ पिघतला है, चीन भारतीय सीमा में दख़ल अंदाज़ी की नाकाम कोशिश पर उतर आता है. इबादत पर ओवैसी की अपील अनलॉक – 1 के फेस – 2 में इबादतगाहों को खोले जाने वाले छूट पर भी ओवैसी ने अपनी बात रखी. ओवैसी की अपील है कि 65 साल के ऊपर और 12 साल के कम उम्र के लोग मस्जिदों में आने से बचें. मस्जिदों में शौचालय का इस्तेमाल ना करें और नमाज़ के वज़ू (हाथ-मुंह और पैर धोना) घर से करके आएं. मस्जिदों से कारपेट और चटाई हटाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की भी अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget