एक्सप्लोरर

हरियाणा के चरखी दादरी में हुई मॉब लिंचिंग पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बीजेपी-आरएसएस पर लगा दिया ये आरोप

हरियाणा के चरखी दादरी में हुई मॉब लिंचिंग पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पोस्ट करके बीजेपी को घेरा है. ओवैसी ने बीजेपी पर आंतरिक समर्थन किए जाने का भी आरोप लगाया है. 

Asaduddin Owaisi Attacks BJP-RSS: हरियाणा के चरखी दादरी में गोमांस खाने के शक में एक युवक की हत्या के मामले पर सियासी पारा चढ़ा है. एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अब इस मामले का जिक्र करके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है. 

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'एक बुजुर्ग मुसलमान को संघी गुंडों ने बेरहमी से पीटा. संघी हमेशा झुंड में आते हैं, ये लोग सिर्फ कमजोरों को निशाना बना सकते हैं. इनमें इतनी हिम्मत इसलिए है क्योंकि बीजेपी की हुकूमत इनका आंतरिक समर्थन करती है. हरियाणा में गौ रक्षकों ने साबिर नामक शख्स का कत्ल कर दिया और असीर नामक शख्स को घायल कर दिया.'

हुकूमत पर साधा ओवैसी ने वार

असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा, 'साबिर के कातिलों में दो लड़के पकड़े गए जो 18 साल के भी नहीं थे. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर हो रहे आतंक को कोई नहीं रोक सकता. अगर कोई हुकूमत हमारे जान और माल की हिफाजत नहीं कर सकती तो ऐसी हुकूमत का क्या फायदा? अगर हरियाणा की बीजेपी हुकूमत जुनैद और नासिर के कातिलों को गिरफ्तार कर लेती तो शायद आज साबिर के कातिलों को इतनी हिम्मत नहीं मिलती.'

मायावती ने क्या कहा?

इस मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मॉब लिंचिंग का रोग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा घटनाक्रम में हरियाणा के चरखी दादरी में गोमांस खाने के शक में एक गरीब युवक की पीट-पीट कर नृशंस हत्या मानवता को शर्मसार व कानून के राज की पोल खोलती है, यह अति-दुखद व निन्दनीय है.' मायावती ने इस मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है.

आठवें आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में अब आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को चरखी दादरी में गोमांस खाने के शक में गौ रक्षा दल के सदस्यों ने दो प्रवासी मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की जिसमें साबिर मलिक की मौत हो गई. साबिर मलिक पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रवासी थे. एक अन्य व्यक्ति को भी पीटा गया जिसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

ये भी पढ़ें: West Bengal: सिग्नल पोस्ट से टकराई ट्रेन तो डेढ़ घंटे तक फंसे रहे यात्री, एंगल काटने को मंगानी पड़ी ड्रिलिंग मशीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget