एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: दिल्ली में NCB मुख्यालय में करीब दो घंटे तक रुके समीर वानखेड़े, कल मुंबई जाएगी विजिलेंस की टीम

Aryan Khan Drugs Case: सूत्रों के मुताबिक, समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच के सिलसिले में बुधवार को विजिलेंस की टीम मुंबई जाने वाली है.

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े आज एजेंसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे और यहां करीब दो घंटे का समय बिताया. सूत्रों के मुताबिक, समीर वानखेड़े पर लगे वसूली के आरोपों की जांच के सिलसिले में कल विजिलेंस की टीम मुंबई जाएगी. विजिलेंस चीफ ज्ञानेश्वर सिंह टीम के साथ होंगे और कल से ही टीम जांच शुरू कर देगी. इस दौरान समीर वानखेड़े समेत एजेंसी के अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी. वानखेड़े आज मुंबई के लिए निकल गए हैं.

बता दें कि समीर वानखेड़े क्रूज़ जहाज से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है. आर्यन की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

डीडीजी का बयान
एनसीबी के उप महानिदेशक (डीडीजी) उत्तर क्षेत्र के लिए ज्ञानेश्वर सिंह ने एनसीबी कार्यालय के सामने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपनी जांच के लिए किसी को नहीं बुलाया है.’’ सिंह क्रूज जहाज ड्रग्स जब्ती के मामले में वसूली करने के आरोपों की विभागीय सतर्कता जांच का नेतृत्व कर रहे हैं . भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सिंह ने कहा, ‘‘जब जरूरत होगी मैं उन्हें (वानखेड़े को) बुला लूंगा.’’

वानखेड़े ऐसे समय में सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं, जब उनपर एक गवाह प्रभाकर सैल ने अभिनेता शाहरुख खान से जबरन वसूली के प्रयास करने का आरोप लगाया है. प्रभाकर ने रविवार को दावा किया था कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी और अन्य ने 25 करोड़ रुपये मांगे थे. इन आरोपों के बाद विजलेंस जांच (सतर्कता जांच) के आदेश दिए गए हैं.

वानखेड़े सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर कहा था कि उन्हें एजेंसी ने तलब नहीं किया है बल्कि वह कुछ काम से यहां आए हैं और उन्होंने मादक पदार्थ मामले में निष्पक्ष जांच की है.

अधिकारी ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को पत्र लिख कर उनके खिलाफ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा संभावित कानूनी कार्रवाई की योजना बनाये जाने की आशंका जताते हुए संरक्षण की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि वे लोग उन्हें फंसाना चाहते हैं.

Exclusive: समीर वानखेड़े की बहन ने नवाब मलिक के आरोपों को गलत बताया, abp न्यूज़ से कहा- हमारा परिवार जांच के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget