एक्सप्लोरर

Drugs Case: समीर वानखेड़े पर आरोप लगाने वाले प्रभाकर सईल को NCB का समन, आज पूछताछ के लिए बुलाया

Drugs Case: प्रभाकर सईल ने एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आर्यन खान मामले में शाहरुख खान से पैसे लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

Mumbai Cruise Drugs Case: ड्रग्स केस में एनसीबी ने गवाह और केपी गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सईल को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. प्रभाकर सईल ने एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आर्यन खान मामले में शाहरुख खान से पैसे लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

प्रभाकर सईल से एनसीबी के अधिकारी पैसों की उगाही को लेकर पूछताछ करेंगे. समीर वानखेड़े पर लगे वसूली के आरोपों की जांच के सिलसिले में विजिलेंस की टीम मुंबई जाएगी. मुंबई में विजिलेंस की टीम समीर वानखेड़े के साथ साथ एजेंसी के अन्य अधिकारियों से भी सवाल जवाब करेगी. विजिलेंस चीफ ज्ञानेश्वर सिंह टीम के साथ होंगे और टीम जांच शुरू कर देगी. 

प्रभाकर सईल ने ये दावा किया है

प्रभाकर ने बताया कि वह किरण गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड के रूप में काम करते हैं. क्रूज पार्टी रेड के वक्त वह गोसावी के साथ थे. प्रभाकर का कहना है कि इस घटना के बाद से जब से किरण गोसावी रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं, तब से उनकी जान को खतरा है.

प्रभाकर ने अपने हलफनामे में सैम डिसूजा नाम के एक शख्स का भी जिक्र किया है. प्रभाकर के मुताबिक सैम डिसूजा से उनकी मुलाकात एनसीबी दफ्तर के बाहर ही हुई थी. उस वक्त वह केपी गोसावी से मिलने पहुंचे थे. दोनों एनसीबी दफ्तर से लोअर परेल के पास बिग बाजार के पास अपनी अपनी कार में पहुंचे. एफिडेविट में दावा किया गया है कि गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपए से बात शुरू कर 18 करोड़ में फिक्स करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही है.

इसके बाद एक नीले कलर की मर्सिडीज कार लोअर परेल पहुंचती है जिसमें शाहरुख खान की सेक्रेटरी पूजा ददलानी है. कार में केपी गोसावी और सैम पूजा ददलानी के साथ मीटिंग करते हैं.

15 मिनट बाद हम वहां से मंत्रालय की तरफ निकल जाते हैं. किसके पी गोसावी किसी से फोन पर बात करते हैं और फिर वहां से वाशी की तरफ निकल जाते हैं वाशी पहुंचने के बाद गोसावी ने मुझे कहा कि आप इनोवा कार लेकर ताड़देव चले जाइए वहां पर 50 लाख रुपये कैश किसी व्यक्ति से लीजिए मैंने पैसे लिए और वाशी पहुंचकर बैग किरण गोसावी को दे.

आपको बता दें कि समीर वानखेड़े क्रूज़ से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई अन्य को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में आज आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट का कामकाज खत्म होने के चलते सुनवाई को कल के लिए टाल दिया गया. अब बुधवार दोपहर ढाई बजे इस मामले पर फिर से सुनवाई होगी.

Nawab Malik Allegations: मुंबई NCB के जोनल डारेक्टर समीर वानखेड़े ने अपने पिता और अपना कास्ट सर्टीफिकेट जारी किया

Congress Meeting: सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत, कहा- हमें BJP-RSS के झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget