एक्सप्लोरर

Artificial Intelligence: 'बहुत बढ़िया काम कर रहे...', Perplexity AI के सीईओ से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

Aravind Srinivas: परप्लेक्सिटी एआई के CEO अरविंद श्रीनिवास ने शनिवार को PM मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात में भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित इस्तेमाल और इसके भविष्य पर चर्चा हुई.

Perplexity AI: शनिवार (28 दिसंबर) को परप्लेक्सिटी एआई के भारतीय मूल के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस बैठक में भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के संभावित इस्तेमाल और इसके वैश्विक प्रभाव पर चर्चा हुई. चेन्नई में जन्मे श्रीनिवास ने पीएम मोदी की तकनीकी क्षेत्र में जागरूकता और भविष्य के लिए उनकी "अद्भुत दृष्टि" की सराहना की.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी और पीएम मोदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का मौका मिला. हमने भारत और दुनिया भर में एआई अपनाने की संभावनाओं पर शानदार बातचीत की. मोदी जी के इस विषय पर अपडेट रहने और उनकी अद्भुत दृष्टि ने मुझे प्रेरित किया." इस पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा "आपसे मिलकर और एआई के इस्तेमाल और विकास पर चर्चा करके अच्छा लगा. परप्लेक्सिटी एआई के साथ आपका काम सराहनीय है. आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं."

क्या है परप्लेक्सिटी एआई?

परप्लेक्सिटी एआई एक संवादात्मक सर्च इंजन है जो बड़े भाषा मॉडल्स (LLMs) का इस्तेमाल करके प्रश्नों के उत्तर देती है. इसे 2022 में अमेरिका में स्थापित किया गया था. सीईओ श्रीनिवास इसके सह-संस्थापक होने के अलावा इससे पहले ओपन एआई में एआई रिसर्चर के रूप में काम कर चुके हैं और गूगल और डीपमाइंड में रिसर्च इंटर्नशिप भी कर चुके हैं.

भारत में एआई के बढ़ते अवसर

ये मुलाकात भारत में एआई के बढ़ते उपयोग और इसे अपनाने की संभावनाओं को लेकर अहम मानी जा रही है. श्रीनिवास के अनुभव और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की डिजिटल और तकनीकी क्षमता को आगे बढ़ाते हुए एआई के इस्तेमाल से देश की विकास दर को और ज्यादा तेज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: J&K Weather Update: नए साल तक कश्मीर में होगी बंपर बर्फबारी, ठंड से जमी झीलें, पारा माइनस में लुड़का; जानें मौसम का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget