एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal On GST: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की मांग, खाने पीने से GST हटाए सरकार

Arvind Kejriwal On GST: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार से खाने-पीने की चीजों से जीएसटी (GST) हटाने की मांग की है.

Arvind Kejriwal On GST: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने राष्ट्रपति चुनाव में वोट तो डाला ही इसी बहाने उन्होंने केंद्र सरकार से खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी (GST) हटाने की मांग भी कर डाली. सोमवार को दिल्ली विधानसभा में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना वोट दिया. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि देश को सही और अच्छे राष्ट्रपति मिलेंगे. हालांकि इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार (Central Government) को खरी-खरी सुनाने में भी कसर नहीं छोड़ी. 

वोट देने के बाद क्या बोले केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि देश के अगले नए राष्ट्रपति को चुनने का आज चुनाव है. सभी मतदाता सासंद और विधायक वोट डाल रहे हैं. मैंने भी अभी अपना वोट डाला है. मैं उम्मीद करता हूं कि देश को सही और अच्छे राष्ट्रपति मिलेंगे. इस दौरान, केंद्र सरकार द्वारा खाने-पीने की वस्तुओं जीएसटी (GST) लगाने पर मीडिया के सवालों पर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है. उन्होंने कहा कि एक तरफ, पूरा देश महंगाई से जूझ रहा है. पूरे देश में  बहुत ज्यादा महंगाई हो गई है. दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने खाने-पीने की वस्तुओं पर टैक्स लगाकर उसको और महंगा कर दिया है.

दिल्ली (Delhi) के सीएम (CM) केजरीवाल ने कहा, "मैं केंद्र सरकार से मांग करूंगा कि यह जो खाने-पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाया गया है, इसको वापस लिया जाए." दिल्ली का ज़िक्र करते हुये अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  देश में  दिल्ली अकेला ऐसा राज्य है, जहां आम नागरिक को हम लोग महंगाई से थोड़ी राहत दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की खूबियां गिनाने का मौका तक नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वालों के बच्चों की शिक्षा फ्री और अच्छी है. आम जनता का इलाज मुफ्त और अच्छा होता है. सबकी बिजली मुफ्त कर दी है. सबका पानी मुफ्त कर रखा है. महिलाओं का बसों में सफर मुफ्त कर रखा है. दिल्ली में योग मुफ्त सीखा रहे हैं और तीर्थ यात्रा मुफ्त करा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि यहां हर महीने एक परिवार कम से कम 10 से 15 हजार रुपये फायदा है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इतनी महंगाई के जमाने में दिल्ली सरकार (Delhi Government) ही है, जो अपनी जनता को महंगाई से थोड़ी सी राहत दे रही है. 

जब दिल्ली के सीएम बोले "मैं कोई अपराधी नहीं"

इस मौके पर सिंगापुर (Singapore) में आयोजित होने जा रहा वर्ल्ड सिटी सम्मेलन में शामिल होने के लिये केंद्र सरकार के अनुमति नहीं दिए जाने पर भी सीएम केजरीवाल खुलकर बोले. उन्होंने कहा कि मैं कोई अपराधी तो हूं नहीं. एक चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं और इस देश का आजाद नागरिक हूं. मुझे सिंगापुर जाने से क्यों रोका जा रहा है, ये मेरी समझ के बाहर है?

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं समझता हूं कि सिंगापुर में होने जा रहे इस सम्मेलन में दुनिया भर के बहुत बड़े-बड़े नेता आएंगे. सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो क्रांति हुई है और दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में जो तरक्की हुई है, उस दिल्ली मॉडल के बारे में वहां जानकारी देके के लिए सिंगापुर की सरकार ने विशेष तौर पर मुझे बुलाया है. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में दुनिया भर के नेता दिल्ली मॉडल के बारे में सुनेंगे. इससे देश का गौरव बढ़ेगा और इससे देश का नाम होगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी पत्नी मिलेनिया ट्रम्प के साथ दिल्ली आए थे, तो उन्होंने ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के बारे में सुना था. वो दिल्ली के स्कूल देखने गईं और दिल्ली की शिक्षा क्रांति के बारे में काफी तारीफ कीं. इससे पहले नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती हार्लेम ब्रुंडलैंड दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए आईं. यूएन (UN) के पूर्व महासचिव बान की मून (Ban Ki-moon) भी दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए आए. उन्होंने कहा कि यह तो देश के लिए गर्व की बात है, अच्छी बात है. हमें तो इसको और उत्साहित करना चाहिए. केंद्र सरकार को ऐसी चीजों को रोकना नहीं चाहिए. यह अच्छी बात नहीं है.

केंद्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप

सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि जाहिर तौर पर मुझे सिंगापुर न भेजे जाने को लेकर राजनीति हो रही है. इसके अलावा वैधानिक तौर पर तो और कोई कारण नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा तो है नहीं कि कोर्ट ने मेरे जाने पर रोक लगा रखी है. मैंने कोई अपराध कर रखा है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई रोक नहीं है. एक आम नागरिक की तरह मैं भी देश से बाहर जाने के लिए स्वतंत्र हूं. उनका कहना था कि मैं जिस काम के लिए जा रहा हूं, उससे देश का गौरव ही बढ़ेगा. आगे दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं तो वैसे ही विदेशों में ज्यादा नहीं जाता हूं. जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं, तब से विदेश का एक-दो दौरा ही किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब देश की बात होती है, देश का नाम रौशन होने जा रहा है, देश की तरक्की की बात हो रही है. तब मुझे लगता है कि हमें अपने पार्टीबाजी वाली राजनीति छोड़कर एकजुट होकर देश की तरक्की की बात करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal News: 'मैं अपराधी नहीं हूं', आखिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा?

Booster Dose: बढ़ते कोरोना के बीच सीएम केजरीवाल की बूस्टर डोज लेने की अपील, बच्चों-बुजुर्गों को कही ये बात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget