एक्सप्लोरर

कल रोड शो तो निकाला लेकिन नामांकन दाखिल नहीं कर पाए केजरीवाल, आज दाखिल करेंगे नामांकन

अरविंद केजरीवाल तीसरी बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. दो बार उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 20 जनवरी का दिन नामांकन के लिए चुना था लेकिन वह कल नामांकन दाखिल नहीं कर पाए. 21 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख है. 20 जनवरी को नामांकन से पहले केजरीवाल ने एक रोड शो निकाला. रोड शो में भीड़ के चलते केजरीवाल समय रहते नामांकन ऑफिस तक नहीं पहुंच पाए. आज केजरीवाल नामांकन दाखिल करेंगे.

कल दोपहर करीब 12 बजे अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले थे और मंदिर मार्ग स्थित बाल्मीकि मंदिर पंहुचे. मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उनका रोड शो शुरू हुआ. बाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर पंचकुइयां मार्ग से होते हुए रोड शो का काफिला कनॉट प्लेस आउटर सर्किल और फिर इनर सर्किल से बाबा खड़क सिंह मार्ग पहुंचा.

तय कार्यक्रम के मुताबिक रोड शो पटेल नगर मेट्रो तक पहुंचना था लेकिन रास्ते मे हुई देरी के चलते बाबा खड़क सिंह मार्ग पर रोड शो का समापन कर दिया गया. रोड शो के दौरान जिस जीप पर अरविंद केजरीवाल सवार थे उस पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली चुनाव प्रभारी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल का परिवार साथ में मौजूद था.

हाथ मे झाड़ू और केजरीवाल के पोस्टर, बैनर लिए कार्यकर्ता और समर्थक लगे रहो केजरीवाल के नारे लगाते रहे. रोड शो के काफिले को बाबा खड़क सिंह मार्ग पहुंचने में ही 3 बज गए और नामांकन भरने का समय खत्म हो गया. इसलिए रोड शो को यहीं रोक दिया गया.

लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मुझे 3 बजे से पहले नामांकन भरना था, 3 बजे ऑफिस बंद हो जाता है. लेकिन मैं इन लोगों को छोड़कर नहीं जा सकता जो मुझसे मिलने आये हैं. अब मैं 21 जनवरी को परिवार के साथ जाकर नामांकन दाखिल करूंगा.''

दरअसल, इसे एक अजीब संयोग भी कहा जा सकता है क्योंकि 2015 में जब केजरीवाल नामांकन के लिए निकले थे उस दिन भी तारीख 20 जनवरी थी. तब भी बाल्मीकि मंदिर से ही रोड शो की शुरुआत हुई थी.

उस दिन भी भीड़ के चलते देर हो गई थी और नामांकन नहीं हो पाया था. इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ. इस बारे में जब अरविंद केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने इसे एक संयोगमात्र करार दिया.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: JDU स्टार प्रचारक लिस्ट से PK के बाहर होने पर टीम ने कहा- रिजल्ट बताएगा कौन है स्टार

बेटियों पर केस दर्ज होने पर बोले शायर मुनव्वर राणा, हुकूमत कान में तेल डालकर बैठी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget