एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: JDU स्टार प्रचारक लिस्ट से PK के बाहर होने पर टीम ने कहा- रिजल्ट बताएगा कौन है स्टार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में जेडीयू के कद्दावर नेता प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं किया है.

पटना: झारखंड विधानसभा में बीजेपी को मिली करारी हार का साइड इफेक्ट इतना हुआ कि दिल्ली चुनाव में जेडीयू और एलजेपी को सीटें मिल गई. जेडीयू को दो सीट और एलजेपी को एक सीट. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की एकजुटता की एक मिसाल के तौर पर देखा जा सकता है. वहीं पार्टी में दरार भी देखी जा रही है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है. इस सूची में जेडीयू के कद्दावर और प्रभावशाली नेताओं का नाम है पर प्रशांत किशोर का नाम गायब है. हालांकि इसके पहले भी झारखण्ड चुनाव में जेडीयू के स्टार प्रचारकों में प्रशांत किशोर का नाम नहीं था.

दिल्ली में प्रशांत किशोर आप पार्टी के लिए परोक्ष तरीके से काम कर रहे हैं . जाहिर है ऐसे में प्रशांत किशोर के नाम होने से आप, जेडीयू और प्रशांत के लिए असहज स्थिति होती. ऐसे में प्रशांत किशोर का नाम न होना कोई अचरज की बात नहीं है.

राजनीतिक गलियारे में भी इस बात की चर्चा हो रही है. प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच सीएए, एनआरसी और एनपीए को लेकर मतभेद सामने आ चुका है. पीके ने नीतीश के सामने इस्तीफे की भी पेशकश की थी, लेकिन नीतीश ने ठुकरा दिया.

बीजेपी और जेडीयू के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल से गठबंधन और मजबूत हो गई है ऐसे में प्रशांत के सामने क्या विकल्प हैं? पहला विकल्प की प्रशांत किशोर अपनी इच्छा से जेडीयू छोड़ दें. दूसरा विकल्प यह है कि प्रशांत किशोर वेट एंड वाच में रहें और सही समय पर फैसला लें.

नीतीश के सामने क्या विकल्प है?

नीतीश प्रशांत के खिलाफ सीधे कोई एक्शन लें. प्रशांत को अगले राष्ट्रीय कार्यकरिणी में कोई पद न दें और उन्हें पार्टी में यूं ही रहने दें. प्रशांत के लिए ऐसी स्थिति पैदा कर दें जिससे वो खुद पार्टी छोड़ने को मजबूर हो जाएं.

बीजेपी के सूत्र और नीतीश के करीबी बताते हैं कि नीतीश प्रशांत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और न ही इस्तीफा देने को कहेंगे, बल्कि ऐसी स्थिति पैदा कर देंगे कि प्रशांत खुद छोड़कर चले जाएं. नीतीश पहले भी पार्टी के कई नेताओं के साथ ऐसा कर चुके हैं.

फिलहाल ऐसी स्थिति जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक के साथ हो रही है. पार्टी ने उन्हें न तो निकाला और न ही उन्हें प्रवक्ता रहने दिया. नीतीश 2020 के बाद कि बदली स्थिति पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं. ऐसे में वो किसी को पार्टी से निकालने का जोखिम नहीं लेंगे. दूसरी तरफ प्रशांत किशोर के करीबी का कहना है कि "कौन स्टार प्रचारक था ये तो 11 फरवरी को पता चल जाएगा". 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना है. जिसकी भी जीत होगी वही तय करेगा कि स्टार प्रचारक की लिस्ट में सिर्फ नाम होना ज़रूरी है या फिर बगैर सूची में नाम के स्टार प्रचारक बन जीत दिलाना.

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव : बीजेपी के साथ गठबंधन पर जेडीयू में तकरार, राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने उठाए सवाल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर गहलोत सरकार मेहरबान, बंगला खाली नहीं करना पड़े इसलिए लाए नई पॉलिसी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget