एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: 'दिल्ली-पंजाब के सरकारी स्कूलों को बनाएंगे दुनिया में बेस्ट', सिंगापुर से ट्रेनिंग लेकर लौटे शिक्षकों के कार्यक्रम में बोले CM केजरीवाल

Kejriwal on Delhi-Punjab Schools: पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा गया था. उनके लौटने पर दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसे सीएम केजरीवाल ने संबोधित किया.

Arvind Kejriwal Remark over Delhi-Punjab Schools: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार (11 फरवरी) को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली सरकार के लिए शिक्षा ‘प्राथमिकता’ है और राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब (Punjab) दोनों में सरकारी स्कूल को ‘दुनिया में सर्वश्रेष्ठ’ (Best in The World) बनाने के लिए काम किया जाएगा. 

‘आप’ दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ दल है. केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की मौजूदगी में दिल्ली में एक कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. वहीं, मान ने कहा कि पंजाब में शिक्षक पढ़ाने के अलावा किसी और काम में नहीं लगेंगे.

'बहुत मुश्किल काम था'

अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में शिक्षा प्रणाली को सुधारना और ठीक करना बहुत मुश्किल काम था.’’ उन्होंने कहा कि पहले बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया और फिर ‘आप’ सरकार ने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया.

'दिल्ली-पंजाब के सरकारी स्कूलों को दुनिया में सबसे अच्छा बनाएंगे'

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब तक शिक्षक और प्रधानाध्यापक प्रेरित नहीं होंगे, तब तक असर दिखाई नहीं देगा. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार बेहतरीन स्कूल और शिक्षा दे सकती है, लेकिन इरादे और प्राथमिकताएं मायने रखती हैं और शिक्षा हमारी प्राथमिकता है. हमें दिल्ली में ऐसा करने में सात साल लग गए लेकिन पंजाब में कम समय लगेगा.’’ सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे.’’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह कहा

सिंगापुर में छह से 10 फरवरी तक पेशेवर प्रशिक्षण लेने वाले पंजाब के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्यों के एक समूह ने इस कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा किए. इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि यह शायद पहली बार है कि पंजाब और दिल्ली दोनों के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री इस तरह के ‘फीडबैक’ सत्र के लिए दोनों पक्षों के प्रधानाचार्यों के साथ आए हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: 'पावर' में तेजस्वी यादव! मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर CM नीतीश का बड़ा बयान, कांग्रेस को लग सकता है झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget